Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cheers echoed in the temple at the conclusion of the Panch Dhuna tapasya.

Jind News: पंच धूना तपस्या के समापन पर मंदिर में गूंजे जयकारे

Sun, 28 Jun 2026 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cheers echoed in the temple at the conclusion of the Panch Dhuna tapasya.
28जेएनडी25: भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हुए ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंडेला। ऐतिहासिक गांव कंडेला स्थित श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा नीमगिरी महाराज मंदिर में रविवार को 12वें विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा के साथ किया गया। बाबा के दर्शन और आशीर्वाद के लिए कंडेला सहित आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
धार्मिक आयोजन की शुरुआत 19 मई को हुई थी जिसका समापन रविवार को हुआ। इस दौरान महंत बाबा मंगल गिरि महाराज ने लोक कल्याण, सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना को लेकर दूसरी पंच धूना तपस्या की।
विज्ञापन

रविवार को तपस्या पूर्ण होने पर मंदिर परिसर में विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना और हवन संपन्न हुआ। हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी को देखते हुए मंदिर परिसर और मार्गों पर ठंडे पानी तथा मीठे शर्बत की छबीलें भी लगाई गईं जिनका श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया।
महंत बाबा मंगल गिरि महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि संतों की तपस्या और साधना सदैव समाज के कल्याण, शांति और मानवता की सेवा के लिए होती है। उन्होंने सभी से आपसी प्रेम, भाईचारे और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
देर शाम तक मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से गुलजार रहा और बाबा नीमगिरी महाराज के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed