{"_id":"642c6d9f8effbbfb260cab1b","slug":"cheated-278-lakhs-from-4-people-on-the-pretext-of-selling-car-and-buying-mobile-jind-news-c-17-1-113675-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गाड़ी बेचने और मोबाइल खरीदने का झांसा देकर 4 लोगों से ठगे 2.78 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गाड़ी बेचने और मोबाइल खरीदने का झांसा देकर 4 लोगों से ठगे 2.78 लाख
Wed, 05 Apr 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
जींद। साइबर ठग सामान खरीदने और बेचने का झांसा देकर लोगों को शिकार बना रहे हैं। लिंक भेजकर उनके खातों से रुपये निकाले जा रहे हैं। साइबर पुलिस थाना में चार ऐसे मामले आए हैं, जिनमें लोगों को बातों में उलझाकर उनको 2 लाख 78 हजार रुपये का चूना लगा दिया गया। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को कार बेचने के नाम पर एक लाख 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है वहीं एक युवक को मोबाइल फोन खरीदने के नाम पर 44 हजार 522 रुपये का चूना लगा दिया। इसके अलावा एक नक्शा नवीस से नक्शा बनवाने के नाम पर 80 हजार ठग लिए, जबकि एक युवक से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से 16500 रुपये का फर्जीवाड़ा कर दिया।
शीतलपुरी काॅलोनी निवासी अंकुर ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ नवंबर 2022 को उसके पास इंस्टाग्राम पर संदीप ढिल्लों नाम की आईडी से मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने उन्हें अपना मित्र बताया था। उसने कहा कि उसे तुरंत 7500 रुपये चाहिए। उसने उसके बताए गए नंबर पर रुपये भेज दिए। इसके बाद उसने दोबारा फिर पैसे मांगे। फिर उसने गुगल पे के माध्यम से नौ हजार रुपये फिर भेज दिए। उसके बाद दोबारा फिर पैसे मांगने लगा तो उसे शक हुआ। उसने अपने दोस्त संदीप ढिल्लों से फोन पर बात की तो उसने मना कर दिया और बोला कि उसने कोई पैसे नहीं मांगे हैं।
स्कीम नंबर-6 निवासी तेजस्वी जिंदल ने साइबर थाना को दी शिकायत में बताया कि वह नक्शा नवीस है। उनके पास चार मार्च 2022 को दो नंबरों से मैसेज आए। अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि उसे मकान का नक्शा बनवाना है और वह आर्मी में है। फिर उसने अपनी साइट का नक्शा और डिटेल भेजी। इसके बाद फिर उसकी वीडियो कॉल आई और उसने अपनी जगह दिखाई। फिर पूछा कि कितने पैसे खर्च होंगे। इस पर उसने कहा कि दस हजार रुपये लगेंगे। अज्ञात ने उसके गुगल पे पर लिंक भेजा और उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके फोन से आठ ट्रांजक्शन के माध्यम से कुल 80 हजार रुपये कट गए। ईगराह गांव निवासी बारूराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अक्तूबर 2022 को फोन खरीदने के लिए उसने विज्ञापन देखा था। उनके द्वारा दिए गए लिंक पर क्लिक किया तो उसके पास फोन पर एक नंबर से कॉल आई। अज्ञात ने कहा कि आपको फोन की जरूरत है क्या। उसने हां करने पर अज्ञात ने कहा कि 500 रुपये फोन पे कर दो। फिर उसने भेज दिए। थोड़ी ही देर बाद फोन आया कि आधे पैसे भेज दो। फिर कहा कि वह मोबाइल फोन देने आएगा तो आपके पैसे वापस कर देगा। फिर उसने अपनी बातों में उलझा लिया और धोखाधड़ी कर उसके साथ 44 हजार 522 रुपये की धोखाधड़ी कर ली।
विज्ञापन
कार खरीदने के नाम पर 1.30 लाख उड़ाए
सफीदों के डिडवाड़ा गांव निवासी ऋषिपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 अगस्त 2022 को उसने फेसबुक पर आल्टो कार की विज्ञान देखा था। इसमें लिखे गए मोबाइल फोन नंबर पर उसने बात की तो अज्ञात ने कहा कि वह आर्मी में नौकरी करता है। उसकी तैनाती झारखंड में थी और अब उसकी ड्यूटी श्रीनगर हो गई है। वह अपनी आल्टो गाड़ी 64 हजार रुपये में बेचना चाहता है और वह गाड़ी झारखंड में खड़ी है। फिर दोनों ने बात कर गाड़ी की कीमत 50 हजार रुपये तय कर ली। कुछ समय बाद उसने फोन करके कहा कि उन्होंने गाड़ी पार्सल कर दी है और फिर उसने डाकखाने की रसीद भेज दी और कहा कि जीएसटी, बीमा के पैसे गुगल पे करने पड़ेंगे और वह पैसे गाड़ी की कीमत में से कट जाएंगे। फिर उसने धोखाधड़ी कर एक लाख 30 हजार रुपये गुगल पे द्वारा डलवा दिया। फिर उसे न गाड़ी मिली और न ही राशि वापस मिली।
कोट
ठगी करने के आरोप में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- कर्ण सिंह, प्रभारी, साइबर थाना जींद।