फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CHCs of Danoda and Kalwa will be built in the district with Rs 48.80 crore

Jind News: जिले में 48.80 करोड़ रुपये से बनेगी दनौदा व कालवा की सीएचसी

Tue, 29 Jul 2025 02:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
CHCs of Danoda and Kalwa will be built in the district with Rs 48.80 crore
28जेएनडी23: कालवा गांव की सीएचसी। सोशल मीडिया
जींद। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार काम कर रहा है। इसके चलते पिछले लंबे समय से कंडम किए गए दो सीएचसी के नए भवनों के निर्माण को मंजूरी मिली है। इन दाेनों भवनों के निर्माण पर लगभग 48.80 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी को फंड जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के नरवाना खंड में दनौदा गांव की सीएचसी कुछ वर्ष पहले प्राथमिक चिकित्सा केंद्र था। इसके बदलकर ही कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर बनाया गया था ताकि दनौदा गांव के आसपास के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध करवाई जा सकें। उस समय यह पुराने भवन में ही शुरू कर दिया था। बाद में इन भवनों की हालात कंडम हो गई।
विज्ञापन

इसे स्वास्थ्य विभाग ने काफी प्रयासों के बाद कंडम घोषित करवाया। कंडम घोषित होने के बाद इनके स्थान पर नया भवन बनवाने के लिए मुख्यालय से बजट की मांग की थी। अब लंबे समय बाद बजट को मुख्यालय से मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले यहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य में खांसी, जुकाम, बुखार जैसी साधारण बीमारियों और प्राथमिक उपचार की सुविधा होती थी। अब सीएचसी में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, तीन से चार चिकित्सक होते हैं। इनमें दंत चिकित्सक, सामान्य रोग के चिकित्सक होते हैं।
इसके अलावा एक महिला मेडिकल ऑफिसर का भी पद होता है और सिजेरियन डिलीवरी कराने की सुविधा होती है। सीएचसी में पांच से 10 बेड की इनडोर सुविधा होती है। कालवा और दनौदा गांव के आसपास कई बड़े गांव हैं।

इन गांवों से सीएचसी में उपचार के लिए प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज आते हैं। गंभीर बीमारियों के मरीज ही शहर के नागरिक अस्पताल की तरफ रुख करते हैं। दनौदा सीएचसी का भवन वर्ष 2022 में कंडम घोषित हुआ था। उस दौरान इसके बजट की मांग भेजी गई थी। इसे अलावा कालवा गांव की सीएचसी वर्ष 2024 में ही कंडम घोषित की गई थी। इन दोनों के भवनों के निर्माण पर अलग-अलग 24-24 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed