फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chauth of one crore rupees was demanded from shopkeeper in Jind

Jind: दुकानदार से मांगी एक करोड़ की चौथ, पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर की जांच शुरू

Fri, 18 Oct 2024 01:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 18 Oct 2024 01:11 PM IST
सार

श्यामलाल ने कहा कि राजेश गोयत, प्रवीण गिल व प्रदीप गिल ने प्रत्यक्ष तौर पर उससे मिल कर एक करोड़ रुपए बतौर फिरौती की मांग कई बार की है और रुपए नहीं देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन
Chauth of one crore rupees was demanded from shopkeeper in Jind
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद में एक दुकानदार से एक करोड़ रुपये की चौथ मांगने का मामला सामने आया है। राशि नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर तीन लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांधी नगर निवासी श्याम लाल ने बताया कि उसकी मैन बाजार में दुकान है।

विज्ञापन


प्रदीप गिल उसके भतीजे नितिन का मित्र है। उसका अपने परिवार के लोगों से झगड़ा चल रहा है। 15 अक्टूबर रात लगभग साढ़े नौ बजे के आस पास प्रवीण गिल ने उसके पास व्हाट्सएप कॉल की, जिस पर उसने धमकी दी और कहा कि वह तीन दिनों के अंदर उसे परिवार सहित जान से मार देगा। 16 अक्टूबर को रात लगभग साढे़ सात बजे प्रवीण गिल एक लड़के साथ लाल रंग की मोटरसाइकिल पर पीछे बैठ कर आया।
विज्ञापन


दूसरे लड़के ने अपने चेहरे को कपडे़ से ढक रखा था। उसकी दुकान के सामने आकर मोटरसाइकिल रोकी और उसकी तरफ इशारा करके उसकी पहचान करवाने के लिए लेकर आया। रात 11 बजकर 20 मिनट पर राजेश गोयत के उसके पास चार बार फोन आए जो उसने नहीं उठाए। उसके बाद फोन से वॉइस रिकॉर्डिंग भेज कर उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्यामलाल ने कहा कि राजेश गोयत, प्रवीण गिल व प्रदीप गिल ने प्रत्यक्ष तौर पर उससे मिल कर एक करोड़ रुपए बतौर फिरौती की मांग कई बार की है और रुपए नहीं देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है। उसे अपने व अपने परिवार की जान माल का खतरा है। शहर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ चौथ राशि मांगने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed