फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chaudhary Chhoturam the messiah of farmers and workers: Kamlesh Dhanda

चौधरी छोटूराम किसान और कामगार वर्ग के मसीहा : कमलेश ढांडा

Mon, 10 Apr 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 10 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Chhoturam the messiah of farmers and workers: Kamlesh Dhanda
जींद। महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि रहबर-ए-आजम छोटूराम महान मानव थे। वह वास्तव में किसान एवं कामगार वर्ग के मसीहा थे। उन्होंने हमेशा दिशाहीन एवं कमजोर व्यक्ति के हित की लड़ाई लड़ी तथा जनसाधारण में अपने अधिकारों के प्रति चेतना पैदा की। महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा रविवार को जाट धर्मशाला में आयोजित चौधरी छोटूराम जयंती समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर बोल रही थी।
विज्ञापन

इससे पूर्व उन्होंने दीनबंधु छोटू राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित किए। मंत्री ने जाट धर्मार्थ ट्रस्ट को स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपये व कलाकारों को 11 हजार रुपये अनुदान राशि देने की घोषणा की। उन्होंने जाट धर्मशाला में सोलर लाइट लगवाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उनके साथ जींद के भाजपा विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर जाट धर्मशाला के प्रधान देवव्रत ढांडा व अनेक खापों के प्रतिनिधियों भी मौजूद थे।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि किसानों के मसीहा छोटूराम सच्चे अर्थों में दीनबंधु थे और जन चेतना एवं अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कौम या समाज के लिए अपने जायज हकों की लड़ाई लड़ना हर व्यक्ति का मानवीय एवं नैतिक दायित्व है। दीनबंधु छोटूराम मेें किसानों के प्रति कुछ करने का जज्बा था। हमें उनकी बताई हुई नीतियों पर चलना चाहिए। हमें हमारे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सर छोटूराम, देवीलाल तथा चौधरी चरण सिंह जैसे महान पुरुषों की जीवन शैली को भी बताना चाहिए। छोटूराम किसान, मजदूर और शोषितों के आवाज बने। समाज के उत्थान में उनका योगदान सदैव याद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार करवा रही विशेष गिरदावरी, काम पूरा होने के बाद मुआवजा मिलेगा
मंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी निरंतर किसान, कमेरे, मजदूर तबके को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने में लगे हुए हैं। किसान को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी का बीज, फसल के उचित दाम, प्राकृतिक आपदा के समय में होने वाले नुकसान की भरपाई करने की व्यवस्था पिछले नौ साल से की जा रही है। दीनबंधु छोटूराम ने समाज में बदलाव के लिए आवाज उठाई थी। आज हमारी सरकार उनके दिखाए रास्ते पर निरंतर कदम आगे बढ़ा रही है। हाल ही में तेज बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल खराब हुई तो मुख्यमंत्री भिवानी के गांवों में जनसंपर्क के दौरान खेतों में गए और खराब फसलों का जायजा लिया। सरकार हर वक्त किसानों के साथ खड़ी है। हमारी सरकार नुकसान का विशेष गिरदावरी से आकलन करवा रही है। गिरदावरी का काम पूरा होने के बाद किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए लोग आगे आएं
उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर अपनी युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए आगे आना आएं। महिला एवं बाल विकास मंत्री द्वारा विभिन्न प्रतियोगियों एवं शिक्षा में उत्तीर्ण रहने वाले छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

दीनबंधु सर छोटूराम के सपनों को साकार कर रही सरकार : डाॅ. मिड्ढा
विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि दीनबंधु सर छोटूराम ने जो सपना जनसेवा का देखा था उसे केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से पूरा किया जा रहा है। मौजूदा सरकार व्यवस्था परिवर्तन के साथ ही महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनसेवा को समर्पित सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed