फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chandrashekhar Azad car attacked in Uchana Kalan, glasses broken; Dushyant Chautala gives ultimatum to police

Haryana: उचाना कलां में चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर हमला, शीशे टूटे; दुष्यंत चौटाला ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम

Tue, 01 Oct 2024 09:32 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 01 Oct 2024 09:32 AM IST
सार

जींद में दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले का मामला सामने आया है। हमले के बाद घटनास्थल पर काफी हंगामा हुआ और जेजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच बहस भी छिड़ गई। वहीं, दुष्यंत चौटाला ने पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Chandrashekhar Azad car attacked in Uchana Kalan, glasses broken; Dushyant Chautala gives ultimatum to police
दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद में सोमवार रात को उचाना कलां में एक रोड शो के दौरान आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर हमला हुआ। जेजेपी के उचाना कलां से प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद दोनों नेता एक साथ रोड शो कर रहे थे, जब रात लगभग 11:00 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर पत्थर फेंके, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया।

विज्ञापन


हमले के बाद घटनास्थल पर काफी हंगामा हुआ और जेजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच बहस भी छिड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही उचाना थाना प्रभारी पवन कुमार मौके पर पहुंचे। दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद ने काफिला रोककर पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की। दुष्यंत चौटाला ने पुलिस को 1 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया और कहा कि अगर पुलिस हमारी सुरक्षा नहीं कर सकती, तो फिर उनका क्या काम है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed