फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Challans will be deducted without masking, teams will be formed

बगैर मास्क घूमते मिलने पर काटा जाएगा चालान, गठित की जाएंगी टीमें

Fri, 16 Oct 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Challans will be deducted without masking, teams will be formed
डीसी, डॉ. आदित्य दहिया। - फोटो : Jind
16 अक्तूबर से त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में बाजारों में लोगों की काफी भीड़ रहेगी। लोगों से अपील है कि वे बगैर मास्क के घरों से बाहर न निकलें। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने यह बात वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर आयोजित हुई विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ठोस सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। कोरोना वायरस को हराने के लिए लोगों को भी प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। जिले में शुक्रवार से नौवीं से बारहवीं कक्षा तक की कक्षाएं लगाई जा सकती हैं, लेकिन इसके लिए बच्चों के अभिभावकों की सहमति लेना आवश्यक है। बच्चे चाहें तो ऑनलाइन पढ़ाई भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बगैर मास्क घूमने वाले लोगों के चालान करें। अगर कोई व्यक्ति चेतावनी देने के बाद भी मास्क का प्रयोग नहीं कर रहा है तो उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करें। उन्होंने नगर परिषदों, नगर पालिकाओं के अधिकारियों से कहा कि कमेटी वाइज टीमों का गठन कर लें, ताकि बगैर मास्क घूमने वाले लोगों के तेजी से चालान काटे जा सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाजारों में वायरस की रोकथाम के लिए दवाई का छिड़काव करवाएं। सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए आमजन को जागरूक करें। इसके लिए वे जिले में सार्वजनिक स्थलों पर वायरस के संक्रमण की रोकथाम के उपाय दर्शाते फ्लैक्स लगवाएं। इसके साथ-साथ जिले में एक विशेष अभियान चलाकर लोगों को इस वायरस से निपटने के बारे में जागरूक करें। इस अभियान में कोरोना वायरस पर तैयार किए गए लोक कलाकारों के माध्यम से लोगों को सुनवाकर जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि बैंकों, स्कूलों, धार्मिक संस्थानों, दुकानों, सिनेमा हॉल समेत अन्य जगहों पर पूरी निगरानी रखें, ताकि कोई भी व्यक्ति बगैर मास्क के न घूमे। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी दुकान पर कोई कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जाता है, तो उस दुकान को सात दिनों के लिए बंद करवा दिया जाएगा। हरियाणा के मुख्य सचिव ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 की रोकथाम को लेकर प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों तथा पुलिस अधीक्षकों समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक ली। उन्होंने इस वायरस की रोकथाम को लेकर जिले में किए गए प्रबंधों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल, नगराधीश होशियार सिंह, जिला नगरायुक्त सुशील कुमार, सीएमओ डॉ. मनजीत सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. पालेराम कटारिया और डीएसपी पुष्पा खत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed