{"_id":"5ea9b83b8ebc3e90955a6a85","slug":"challan-without-mask-police-jind-jind-news-rtk552910889","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना दस्ताने, मास्क वाले फल-सब्जी और तंबाकू विक्रेताओं के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना दस्ताने, मास्क वाले फल-सब्जी और तंबाकू विक्रेताओं के काटे चालान
विज्ञापन
बिना दस्ताने पहने फल बेचने पर चालान करते कार्यकारी अधिकारी एसके चौहान व मुख्य स्वच्छता निरीक्षक
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। बिना दस्ताने और मास्क लगाकर सब्जी बेचने वालों के अलावा तंबाकू उत्पाद बेच रहे लोगों के खिलाफ बुधवार को नगर परिषद प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। बुधवार को कुल 39 चालान काटे गए। इनमें चार चालान ऐसी दुकानों के है जिनमें तंबाकू उत्पाद बेचा जा रहा था। वहीं 35 चालान बिना मास्क व दस्ताने लगाए सब्जी और फल बेचने वालों के किए गए। बुधवार को कुल 6300 रुपये का जुर्माना किया गया।
दरअसल नगर परिषद ने दो दिन पहले लोगों को चेतावनी दी थी कि अब तंबाकू बचने वालों और बिना दस्ताने व मास्क लगाकर फल-सब्जी बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में बुधवार सुबह से ही नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अशोक सैनी और जेई जय की टीम सक्रिय हो गई। इस दौरान इन टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर जांच की।
कुछ दुकानदारों ने आगे ही टांग रखे थे गुटखों के पाउच
जिस समय नगर परिषद की टीम रेलवे रोड पर निकली तो यहां कुछ दुकानदारों ने दुकान के बाहर ही गुटखे के पाउच टांग रखे थे। वहीं कुछ दुकानदार स्टोर में तंबाकू उत्पाद रख हुए थे। मांगने पर जरा सी आनाकानी कर यह सब दुकान से दिया गया।
विज्ञापन
ग्राहक बनकर गए टीम के सदस्य
प्रतिबंध के बावजूद तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर शिकंजा कसने के लिए नगर परिषद की टीम के सदस्य खुद ग्राहक बनकर दुकान पर गए। यहां जैसे ही तंबाकू उत्पाद, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, पान मसाला या थूकने वाला अन्य सामान मिला चालान काट दिया गया।
एक दुकान पर मिला भारी जखीरा
नगर परिषद के जेई जय के अनुसार रेलवे रोड पर एक दुकान पर तो भारी मात्रा में गुटखा मिला है। इस दुकानदार को एक हजार रुपये जुर्माना किया गया है। अन्य दुकानों पर बीड़ी व अन्य सामान मिला है। ऐसे में सभी का सामान जब्त कर चालान किया गया है। इस पर 100-200 रुपये जुर्माना किया गया है।
तंबाकू उत्पाद इस्तेमाल करने वालों पर भी नजर
नगर परिषद की यह टीम तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के साथ-साथ इसे इस्तेमाल करने वालों पर भी नजर रखे हुए है। अब जो भी व्यक्ति सार्वजनिक रूप से बीड़ी, सिगरेट, गुटखा का इस्तेमाल करता मिलेगा उसके भी चालान काटे जाएंगे।
लगातार जारी रहेगा अभियान, होगी अधिक सख्ती
कोरोना महामारी के चलते सरकार ने ऐसे सभी उत्पादों पर रोक लगा दी है, जो खाकर थूके जाते हैं। इसमें बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला, गुटखा जैसे उत्पाद शामिल हैं। इसके बावजूद भी जो लोग इनको बेच या प्रयोग कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फल-सब्जी बेचने वालों को दो दिन पहले खुद नगर परिषद ने मास्क व दस्ताने बांटकर जागरूक किया था। इसके बावजूद भी यह लोग लापरवाही करते मिले तो उनके चालान काटे गए हैं। बुधवार को अधिकर फल-सब्जी विक्रेताओं ने मास्क व दस्ताने पहने हुए थे। अधिकतर विक्रेताओं के पास सैनिटाइजर भी मिला है। यदि कोई भी व्यक्ति दोबारा नियम तोड़ता मिला तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
डॉ. एसके चौहान, कार्यकारी अधिकारी नगरपरिषद जींद।