{"_id":"5fa1a52b8ebc3e9b7a5c00b1","slug":"chairperson-s-supporters-12-councilors-went-on-tour-to-india-jind-news-rtk5813454156","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरपर्सन के समर्थक 12 पार्षद गए भारत भ्रमण पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरपर्सन के समर्थक 12 पार्षद गए भारत भ्रमण पर
विज्ञापन
नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम सैनी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान छह नवंबर को होना है। इससे पहले ही चेयरपर्सन और विरोधी खेमा अपने-अपने समर्थक पार्षदों को एकजुट करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके चलते ही चेयरपर्सन समर्थक 12 पार्षद भारत भ्रमण पर निकल गए हैं। वहीं विरोधी खेमे के पार्षद भी अपने समर्थकों को एक जुट करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
गौरतलब है कि 18 सितंबर को 21 पार्षदों ने चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के शपथ पत्र डीसी डॉ. आदित्य दहिया को सौंपे थे। इसके बाद प्रशासन द्वारा छह नवंबर को मतदान की तारीख तय की गई है। इसके लिए दोनों ही पक्ष जोड़ तोड़ में लगे हुए हैं। अविश्वास प्रस्ताव देने वाले दो पार्षद पहले ही दूसरा शपथपत्र देकर चेयरपर्सन के साथ होने का दावा कर चुके हैं। ऐसे में छह नवंबर को अब ऊंट किस करवट बैठेगा, यह समय ही बताएगा। हालांकि विरोधी पक्ष भी बहुमत अपने साथ होने का दावा कर रहा है।
12 पार्षद गए हैं बाहर, कुछ यहां भी हमारे साथ
कुछ लोग विकास की गति को रोकने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं। उनके षड्यंत्र को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। 12 पार्षद भारत भ्रमण पर हैं। कुछ समर्थक पार्षद फिलहाल जींद में भी हैं। अविश्वास प्रस्ताव गिर जाएगा।
विज्ञापन
पूनम सैनी, चेयरपर्सन, जींद नगर परिषद।
बहुमत हमारे साथ
चेयरपर्सन की उपेक्षा से परेशान होकर पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव दिया था। 21 लोगों ने शपथपत्र दिए हैं। बहुमत हमारे साथ है और अविश्वास प्रस्ताव पास होगा।
सुभाष जांगड़ा, उप प्रधान, जींद नगर परिषद।