{"_id":"659850046c6641dd7d099a94","slug":"chairman-councilors-are-not-getting-increased-honorarium-jind-news-c-199-1-jnd1001-11256-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चेयरमैन, पार्षदों को नहीं मिल रहा बढ़ा मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चेयरमैन, पार्षदों को नहीं मिल रहा बढ़ा मानदेय
Sat, 06 Jan 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
05जेएनडी13: बढ़े हुए मानदेय के न मिलने की जानकारी देेते हुए पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि। संवाद
उचाना। सीएम मनोहर लाल द्वारा नपा चेयरमैन, पार्षदों के मानदेय को बढ़ाने की घोषणा की थी। ये बढ़े हुआ मानदेय अक्तूबर माह से देने के लिए पत्र भी जारी होने के बाद चेयरमैन, पार्षदों को बढ़ा हुआ मानदेय नहीं मिल रहा है।
पार्षद पंकज करसिंधु, दीपक बुडायन, कपिल जोगी ने कहा कि सीएम मनोहर लाल की घोषणा के बाद बढ़े हुए मानदेय को लेकर पत्र भी जारी हो चुका है। अक्तूबर से बढ़ा हुआ मानदेय चेयरमैन, पार्षदों को मिलना चाहिए लेकिन बढ़ा हुआ मानदेय नहीं मिल रहा है। पार्षदों ने कहा कि पार्षदों को 4500 रुपये प्रति माह मानदेय मिलता है जो अक्टूबर से आठ हजार रुपये, चेयरमैन का 10 हजार रुपये किया गया है। जो मानदेय उनके खाते में डाला जाता है वो सीएम घोषणा के बाद जारी हुए पत्र के हिसाब से डाला जाए। इस अवसर पर उप प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र डाहोला, राममेहर श्योकंद, विक्रम ग्रोवर, सतीश जांगड़ा, पार्षद प्रतिनिधि मनोज, राजेश मौजूद रहे।
नपा सचिव विक्रमजीत ने बताया कि सीएम घोषणा के बाद जो पत्र आया है उसके अनुरूप बढ़ी हुई मानदेय की राशि बैंक में चेयरमैन, पार्षदों के खाते में डालने के लिए भेजी जा चुकी है।