फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Centajosic injection finished, tubal operation affected

नागरिक अस्पताल में सेंटाजोसिक इंजेक्शन खत्म, प्रभावित हो रहे परिवार नियोजन के ऑपरेशन

Wed, 13 Apr 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Centajosic injection finished, tubal operation affected
जींद। नागरिक अस्पताल में इन दिनों सेंटाजोसिक इंजेक्शन नहीं मिलने से परिवार नियोजन के तहत महिलाओं की नलबंदी के लिए ऑपरेशन का कार्य प्रभावित हो रहा है। अस्पताल प्रशासन को बाजार से यह इंजेक्शन खरीद कर काम चलाना पड़ रहा है। सोमवार और मंगलवार को इंजेक्शन नहीं मिलने के कारण कई महिलाएं बिना ऑपरेशन कराए ही लौट गईं।
विज्ञापन

परिवार नियोजन योजना के तहत नागरिक अस्पताल में महिलाओं की नलबंदी की जाती है। नलबंदी से पहले महिलाओं को सेंटाजोसिक इंजेक्शन लगाया जाता है ताकि संक्रमण नहीं फैले। यदि यह इंजेक्शन नहीं लगाया जाए तो संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। इन दिनों नागरिक अस्पताल में इस इंजेक्शन का अभाव होने के कारण नलबंदी का कार्य प्रभावित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के वेयर हाउस से यह इंजेक्शन नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है। नागरिक अस्पताल में पिछले तीन दिनों से यह इंजेक्शन खत्म है। स्वास्थ्य विभाग किसी तरह से बाजार से इंजेक्शन खरीद कर काम चला रहा है। इससे नलबंदी के ऑपरेशन में तीन दिन से परेशानी आ रही है। एक दिन में नागरिक अस्पताल में औसतन 24 महिलाओं के ऑपरेशन किए जाते हैं लेकिन इंजेक्शन के अभाव के चलते ऑपरेशन के लिए आ रही महिलाओं को तीन-तीन दिन इंतजार करना पड़ रहा है। इससे नलबंदी कराने वाली महिलाओं की संख्या घट रही है। यदि इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों तो एक दिन में 35 महिलाओं के ऑपरेशन किए जा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इंजेक्शन की मांग स्वास्थ्य निदेशालय से की है। जल्द ही इंजेक्शन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बॉक्स
वेयर हाउस से सेंटाजोसिक इंजेक्शन नहीं मिलने समस्या बनी है। बाजार से इंजेक्शन खरीदकर प्रतिदिन महिलाओं की नलबंदी के ऑपरेशन किये जा रहे हैं। ऑपरेशन का कार्य प्रभावित नहीं हुआ है। वेयर हाउस में जल्द ही इंजेक्शन उपलब्ध हो जाएंगे। प्रतिदिन महिलाओं के ऑपरेशन किये जा रहे हैं। सोमवार को कुछ अन्य कारणों से ऑपरेशन का कार्य प्रभावित हुआ था।-डॉ. मंजू कादियान, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed