फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cement warehouse built in residential area sealed

रिहायशी इलाके में बनाए गए सीमेंट के गोदाम को सील किया

Tue, 22 Dec 2020 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Cement warehouse built in residential area sealed
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की कार्रवाई का विरोध करते गोदाम मालिक। संवाद - फोटो : Jind
न्यू गीता कॉलोनी में सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापा मारकर यहां बनाए गए सीमेंट के दो गोदामों को सील कर दिया। दोनों गोदाम रिहायशी इलाके में बनाए गए थे। रिहायशी इलाके में व्यावसायिक गतिविधियां चलाना नियमों के खिलाफ है। इस दौरान सीमेंट गोदाम मालिकों तथा सीएम फ्लाइंग टीम के अधिकारियों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। बाद में टीम गोदाम को सील करके चली गई।
विज्ञापन

न्यू गीता कॉलोनी के लोगों ने पहले एसडीएम और नगर पालिका अधिकारियों को शिकायत दी थी कि राजस्थान समेत दूसरे प्रदेशों से सीमेंट से भरकर बड़े-बड़े कंटेनर उनकी कॉलोनी में बनाए गए गोदामों में आते हैं, जिसकी वजह से पूरा दिन यहां पर सीमेंट उड़ता रहता है। लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होती है। कॉलोनी के लोग जब खाना खाते हैं तो साथ में सीमेंट के उड़ते कण भी साथ खाते हैं। शिकायत के बाद एसडीएम तथा नगरपालिका अधिकारियों ने निरीक्षण कर गोदाम को खाली करने के लिए कहा था, लेकिन खाली नहीं किया। इसके बाद कॉलोनी के लोगों ने इसकी शिकायत सीएम फ्लाइंग को दी। सोमवार को चंडीगढ़ से इंस्पेक्टर कंवरपाल ने अपनी टीम के साथ गोदामों में छापा मारा। इस मौके पर नरग पालिका की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद सीमेंट गोदाम मालिक अंकित गुप्ता और प्रवीण जैन पहुंचे और कहा कि टीम ने कार्रवाई से पहले उनको नोटिस तक नहीं दिया। विभाग की यह कार्रवाई सरासर गलत है। दोनों गोदाम मालिकों ने कहा कि उनके गोदाम में पांच-पांच लाख रुपये की सीमेंट रखी हुई है, जो गोदाम सील होने से खराब हो जाएगा। दोनों ने कहा कि उन्होंने अपने गोदाम कई सालों से यहां बना रखे हैं। यहां पहले एक भी मकान नहीं था। गोदाम के पास जो मकान बना है, वह अभी बनाया गया है। दोनों व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने गोदामों को सील करने के बाद नोटिस भी उन्हें नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर सीमेंट गोदामों पर छापा मारा गया था। गोदाम मालिकों के पास अनुमति से संबंधित दस्तावेज नहीं थे। रिहायशी इलाके में व्यावसायिक गतिविधियां करना तथा धूल से संबंधित वस्तुओं का भंडारण करना नियमों के खिलाफ है। इसके आधार पर गोदामों को सील किया गया है।
रविंद्र कुमार, डीएसपी सीएम फ्लाइंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed