फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Celebrations in Julana after Karmaveer Bauddh gets Rajya Sabha ticket

Jind News: कर्मवीर बौद्ध को राज्यसभा का टिकट मिलने पर जुलाना में जश्न

Fri, 06 Mar 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 06 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Celebrations in Julana after Karmaveer Bauddh gets Rajya Sabha ticket
05जेएनडी06: लड्डु बांटकर खुशी मनाते लोग। स्रोत वार्डवासी
जुलाना। कांग्रेस पार्टी के कर्मवीर बौद्ध को राज्यसभा का टिकट दिए जाने पर जुलाना कस्बे में खुशी है। कस्बे के वार्ड नंबर तीन में लोगों और समर्थकों ने एकत्र जश्न मनाया। एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि कर्मवीर बौद्ध का राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया जाना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है क्योंकि उनकी ससुराल भी जुलाना में है जिससे यहां के लोगों का उनके साथ विशेष लगाव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चरणदास मेहंदिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कर्मवीर बौद्ध को राज्यसभा का टिकट देकर योग्य और कर्मठ व्यक्ति को अवसर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कर्मवीर बौद्ध को प्रदेश के कई विधायकों का समर्थन प्राप्त है और उनके साथ 34 विधायक मजबूती से खड़े हैं। ऐसे में उनका राज्यसभा सांसद बनना लगभग तय माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि कर्मवीर बौद्ध ने गुरुवार को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके समर्थकों में और अधिक उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर सुरेंद्र फौजी, चरणदास, फुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed