फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Celebration in Jind on the birth of a daughter

जश्न-ए-भूमि: एक दंपती के घर 19 साल बाद हुआ बेटी का जन्म, 21 गांवों को दिया गया न्योता, जमकर मनाई खुशियां

Tue, 12 Aug 2025 02:27 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी जींद
संवाद न्यूज एजेंसी जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 12 Aug 2025 02:27 PM IST
सार

हरियाणा में एक दंपती के घर शादी के 19 साल बाद एक बच्ची का जन्म हुआ। औलाद के लिए तरस रही दंपती के घर जब बेटी का जन्म हुआ तो उन्होंने ऐसा जश्न मनाया जो सुर्खियां बन गया। बच्ची के जन्म पर 21 गांवों को भोज के लिए न्योता दिया गया। 

विज्ञापन
Celebration in Jind on the birth of a daughter
बेटी के जन्म पर जींद में जश्न - फोटो : संवाद

विस्तार

19 साल औलाद के लिए तरसने के बाद कालीरामन खाप के उप-प्रधान सुरेंद्र के घर बेटी के जन्म हुआ जिसकी खुशी में उन्होंने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पूरे गांव के साथ सभी खापों को न्योता दिया गया।
विज्ञापन


भूमि रखा बेटी का नाम 

सुरेंद्र ने बताया कि उनकी शादी को 19 साल हो गए हैं। उनकी खुद की कोई संतान नहीं थी। पांच साल पहले भाई के बेटे को गोद लिया था लेकिन अब हमारे घर में लक्ष्मी आई है। बेटी के जन्म से बहुत खुशी है। उन्होंने कहा मैं बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं समझता। बेटी का नाम भूमि रखा है। 
विज्ञापन


21 गांवों को दिया न्योता 

बेटी के जन्म पर दंपती ने आयोजित कार्यक्रम में थुआ तपा के 21 गांवों को न्योता दिया है। इसके अलावा प्रदेश की सभी खापों को भी निमंत्रण दिया गया। उन्होंने कहा बेटी के जन्म पर भी बेटे की तरह कार्यक्रम करना चाहिए। इससे समाज में अच्छा संदेश जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि सुरेंद्र ने बेटी के जन्म पर जो कार्यक्रम किया है। उसका संदेश पूरे समाज में जाएगा। बेटी के जन्म पर आस-पास के गांव में कभी इस तरह का कार्यक्रम नहीं देखा था। लोगों को रूढ़ीवादी सोच को दूर करते हुए परिवार में बेटी होने पर खुशी मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन






ये भी पढ़ें: Haryana: निशानेबाज मनु भाकर अब रोहतक आईआईएम से करेंगी पढ़ाई, इस कोर्स में लेंगी दाखिला


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed