फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Shooter Manu Bhaker will now study from Rohtak IIM

Haryana: निशानेबाज मनु भाकर अब रोहतक आईआईएम से करेंगी पढ़ाई, इस कोर्स में लेंगी दाखिला

Tue, 12 Aug 2025 09:37 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 12 Aug 2025 09:37 AM IST
सार

ओलंपिक मेडलिस्ट निशानेबाज मनु भाकर अब रोहतक IIM से अपनी पढ़ाई करेंगी। वह इसी सत्र में एडमिशन प्रक्रिया में हिस्सा लेंगी। यह पूरी प्रक्रिया एक महीने में ही होगी। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Shooter Manu Bhaker will now study from Rohtak IIM
निशानेबाज मनु भाकर - फोटो : संवाद

विस्तार

पेरिस ओलंपिक-2024 में दो कांस्य पदक जीतने वाली 23 वर्षीय निशानेबाज मनु भाकर रोहतक से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करेंगी। इसके लिए उन्होंने खेल कोटे से रोहतक के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) को चुना है। इसी सत्र से वो एडमिशन प्रक्रिया में हिस्सा लेंगी। यह पूरी प्रक्रिया एक महीने में ही होगी। पिता बोले, मनु ने स्पोट्र्स मैनेजमेंट में आगे की पढ़ाई करने का फैसला किया है ताकि खेल के बाद इसी से जुड़े बिजनेस को आगे बढ़ाया जाए।

विज्ञापन


मनु भाकर के पिता रामकिशन भाकर ने बताया कि मनु अपनी पढ़ाई से संबंधित फैसले खुद लेती रही हैं। मनु का अपनी पढ़ाई पूरी करने का मन हमेशा से रहा है। उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए स्पोट्र्स मैनेजमेंट बिजनेस कोर्स ही चुना है। इससे पहले मनु ने दिल्ली यूनिवर्सिटी का एलएसआर महिला कॉलेज इसलिए चुना था ताकि वहां पर कोई परेशानी न हो। मनु ने बीए ऑनर्स डिग्री के लिए भी पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन सब्जेक्ट अपनी दृढ़ इच्छा से ही चुना था। इसके बाद चंडीगढ़ में मनु डीएवी कॉलेज से इसी सब्जेक्ट में एमए की डिग्री ले चुकी हैं। फिलहाल वह करणी शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद में प्रैक्टिस कर रही हैं। वर्तमान में मनु का फोकस शूटिंग वर्ल्ड कप पर है, जो 2027-28 में भारत में ही होगा। वह इसकी तैयारी में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन

मां सुमेधा भाकर बोलीं- मनु ने चुना हमेशा सही रास्ता

मनु की मां सुमेधा भाकर ने कहा कि आज बेटी ने देश की शान में चार चांद लगा दिए हैं। हमने कभी मनु पर प्रेशर नहीं बनाया और मनु ने भी हमेशा सही रास्ता ही चुना है। फिलहाल मनु अपने अभ्यास पर इतना ध्यान दे रही हैं कि खाना खाने का भी ध्यान नहीं रहता। मनु ने खेल में ही अपनी पढ़ाई को जारी रखने का मन बनाया है।

मनु भाकर के भाई अखिलेश भाकर ने कहा कि दिल्ली और चंडीगढ़ से पढ़ाई करने के बाद अब मनु भाकर ने रोहतक में पढ़ने का मन बनाया है। मनु ने इस कोर्स के लिए देशभर की यूनिवर्सिटी से जानकारी जुटाने के बाद ही रोहतक आईआईएम को चुना है।

ये भी पढ़ें: HPSC Vacancy 2025: हरियाणा में निकलीं असिस्टेंट इंजीनियर की ढेरों नौकरियां, आज से करें आवेदन; जानें रिक्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed