फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CCTV footage will be reported today in the case of drinking in the IDSP office of civil hospital

नागरिक अस्पताल के आईडीएसपी कार्यालय में शराब पीने के मामले में आज आएगी सीसीटीवी फुटेज की रिपोर्ट

Sun, 20 Sep 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
CCTV footage will be reported today in the case of drinking in the IDSP office of civil hospital
नागरिक अस्पताल के आईडीएसपी कार्यालय में नौ सितंबर की रात में शराब पीने के मामले की सीसीटीवी फुटेज की रिपोर्ट सोमवार को आ सकती है। जो एक्सपर्ट डीवीआर को कब्जे में लेकर गए हैं, वह अपनी रिपोर्ट में बताएंगे कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ है सबकुछ गायब है। सूत्रों की मानें तो सीसीटीवी फुटेज में कुछ भी हाथ लगने वाला नहीं हैं। वहीं जांच अधिकारी सोमवार को इस मामले में कुछ लोगों के बयान दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के लिए नौ सितंबर की रात में लगभग नौ बजे नागरिक अस्पताल के आईडीएसपी कार्यालय में कुछ कर्मचारी बैठकर शराब पी रहे थे। पुलिस और मीडिया कर्मियों के पहुंचते ही कर्मचारी भाग खड़े हुए। इस दौरान कार्यालय से पुलिस ने शराब की बोतल और खाने-पीने का सामान बरामद किया था। नागरिक अस्पताल प्रशासन द्वारा इसे लेकर पुलिस में शिकायत भी नहीं दी गई, जिसकी वजह से पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच वरिष्ठ दंत सर्जन डॉ. रमेश पांचाल को सौंपी है।
विज्ञापन

डॉ. रमेश पांचाल ने जांच शुरू कर दी है। तीन दिन पहले एक एक्सर्पट को बुलाकर आईडीएसपी कार्यालय की सीसीटीवी फुटेज हासिल करने के लिए डीवीआर को कब्जे में लिया था। सोमवार को इसकी रिपोर्ट आएगी। फुटेज मामले की जांच रिपोर्ट डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर पूनिया को देनी है। डॉ. रघुबीर पूनिया ने कहा कि सोमवार को रिपोर्ट मिलने की संभावना है। इसके बाद ही पता चलेगा कि डीवीआर में कोई फुटेज मिली है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों को बयान देने के लिए सोमवार को बुलाया गया है। इसके अलावा आईडीएसपी कार्यालय के भी कुछ कर्मचारियों के बयान दर्ज करने हैं। जल्द ही जांच पूरी करके रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंप दी जाएगी। इसमें आगामी कार्रवाई सिविल सर्जन को ही करनी है।
डॉ. रमेश पांचाल, जांच अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed