{"_id":"6536cf2ec22b2f40d20310b7","slug":"cc-road-will-be-built-in-huda-market-in-front-of-drda-with-rs-6516-lakhs-jind-news-c-199-1-jnd1001-7667-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डीआरडीए के सामने हुडा मार्केट में 65.16 लाख से बनेगी सीसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डीआरडीए के सामने हुडा मार्केट में 65.16 लाख से बनेगी सीसी सड़क
Tue, 24 Oct 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने जिला शॉपिंग कांप्लेक्स समेत तीन परियोजनाओं की सोमवार को आधारशिला रखी। इनमें जिला शॉपिंग काम्पलेक्स में एक करोड़ 82 लाख से बनने वाली सड़क, डीआरडीए के सामने 65. 16 से बनने वाली सड़क तथा 10.10 लाख रुपये से बनने वाला सीवरेज डिस्पोजल वाटर चैंबर शामिल हैं। तीनों परियोजनाओं पर लगभग तीन करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।
विधायक ने कहा कि शहर की सड़कों के निर्माण कार्य की शुरूआत हो रही है। शहर की सड़कों का सुधारीकरण लगभग 25 करोड़ की लागत से किया जाना है। सड़कों के मामले में शहर के लोगों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। इसके अलावा दीवान खाना मार्केट रोड, पार्किंग, पुरानी अनाजमंडी चक्कर रोड, शहर की सीवरेज व्यवस्था को भी ठीक किया जा रहा है। सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ किए जाएंगे। इसके अलावा तय समय में ही सभी कार्य पूरे होंगे। इस मौके पर डाॅ. प्रवीण गुप्ता, डाॅ. प्रवीण गोयल, नगर परिषद सचिव अशोक डांगी, एमई अमित, जेई जय, कालू आहूजा, दीनदयाल शर्मा, डाॅ. ध्यानू मिड्ढा भी मौजूद रहे।