{"_id":"67b0e39aed7cc83a5902ee6b","slug":"cbse-board-exam-starts-17-centers-in-jind-jind-news-c-199-1-jnd1002-130071-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा शुरू, जींद में 17 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा शुरू, जींद में 17 केंद्र
Sun, 16 Feb 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
15जेएनडी09-अर्बन एस्टेट स्थित परीक्षा कें द्र से बाहर निकलते विद्यार्थी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सीबीएसई की 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शनिवार को शुरू हुई। पहले दिन 10वीं कक्षा का अंग्रेजी व 12वीं कक्षा की इंटरप्रोनशिप विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा को लेकर 17 केंद्र जींद में बनाए गए हैं। इनमें कक्षा दसवीं के 5241 और कक्षा 12वीं के 4315 विद्यार्थी परीक्षाएं देंगे। शनिवार को हुई परीक्षा में 10वीं के 40 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे, जबकि 12वीं कक्षा में कोई भी विद्यार्थी गैर हाजिर नहीं रहा। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षा हुई। विद्यार्थियों को परीक्षा में स्कूल की वर्दी में आना अनिवार्य किया गया है। वहीं विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी भी आभूषण, स्मार्टवॉच और कैलकुलेटर जैसी चीजों को साथ में नहीं लाने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं अब 17 फरवरी को 10वीं कक्षा की म्यूजिक, 18 फरवरी को ब्यूटी एंड वेलनेस, 22 फरवरी को संस्कृत/फ्रेंज, 25 फरवरी को सामाजिक विज्ञान, 27 फरवरी को उर्दू, 28 फरवरी को हिंदी, एक मार्च को पेंटिंग, तीन मार्च को हेल्थ केयर, पांच मार्च को एलिमेंट ऑफ बिजनेस, दस मार्च को गणित, 13 मार्च को गृह विज्ञान, 17 मार्च को पंजाबी और 18 मार्च को कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय की परीक्षा होगी।
वहीं 17 फरवरी को 12वीं कक्षा की फिजिकल एजुकेशन, 18 फरवरी को म्यूजिक, 21 फरवरी को फिजिक्स, 22 फरवरी को बिजनेस स्टडी, 24 फरवरी को ज्योग्राफी, 27 फरवरी को रसायन विज्ञान, 11 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को योगा, 15 मार्च को हिंदी, 19 मार्च को इकोनॉमिक्स, 22 मार्च को राजनीति विज्ञान, 24 मार्च को संस्कृत, 25 मार्च को जीव विज्ञान, 26 मार्च को अकाउंट, 27 मार्च को सोशलॉजी, 29 मार्च को कंप्यूटर साइंस, एक अप्रैल को इतिहास, तीन अप्रैल को गृह विज्ञान व चार अप्रैल को मनोविज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
दसवीं कक्षा की परीक्षा में 40 विद्यार्थी रहे गैरहाजिर
15 फरवरी से सीबीएसई 10वीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन 10वीं कक्षा की परीक्षा में 40 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षा में सभी विद्यार्थी हाजिर रहे। वहीं विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रखने के लिए सीबीएसई मनोसामाजिक परामर्श दिया जा रहा है। यह परामर्श चार अप्रैल तक जारी रहेगा। इसमें परीक्षा से पूर्व, परीक्षा के दौरान और परिणाम के बाद तनाव मुक्त रखने के लिए परामर्श दिया जाएगा।
-- अरुणा शर्मा, जिला कोऑर्डिनेटर सीबीएसई जींद।