{"_id":"61e85e4c98cb4e7b7c76dbd2","slug":"caught-running-contract-without-permit-one-arrested-jind-news-rtk6361846108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना परमिट चल रहा ठेका पकड़ा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना परमिट चल रहा ठेका पकड़ा, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सफीदों के बागडूखुर्द गांव में आबकारी विभाग की टीम ने बिना अनुमति के चल रहे एक अवैध शराब ठेके को पकड़ा है। इसमें शराब की विभिन्न ब्रांड की 33 पेटी व 109 खुली शराब की बोतलें बरामद हुईं।
सफीदों सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में आबकारी विभाग के एईटीओ रविंद्र सैनी ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि सफीदों के बागडूखुर्द गांव में अवैध रूप से शराब का ठेका चल रहा है। सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां एक ईंट भट्ठे पर शराब का ठेका चलता मिला। ठेके पर विभाग की टीम को बागडू खुर्द निवासी संजय मिला। संजय से टीम ने शराब ठेके के परमिट के बारे में पूछताछ की तो उसके पास शराब ठेका चलाने का परमिट नहीं मिला। विभाग ने शराब ठेके से 33 पेटी देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की। आबकारी विभाग के रिकार्ड में भी गांव बागडू कलां ठेके का कोई रिकार्ड नहीं है। ठेके से 66 बोतल देशी शराब, 331 बोतल अंग्रेजी शराब, 108 बोतल बीयर बरामद हुई। इस मामले में सफीदों सदर थाना के एसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि मौके से पकड़े गए आरोपी संजय के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।