फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   caught man selling sulfa in civil hospital

नागरिक अस्पताल में सुल्फा बेचते हुए व्यक्ति को पकड़ा

Wed, 04 Mar 2020 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
caught man selling sulfa in civil hospital
आरोपी के कब्जे से बरामद सुल्फे की गोली दिखाते पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Jind
नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सतीश सुलेख की टीम ने मंगलवार को एक व्यक्ति को सुल्फे के साथ पकड़ा। उसे तुरंत सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान के पास ले गए। सिविल सर्जन ने व्यक्ति को सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

डॉ. सतीश सुलेख ने बताया कि एक व्यक्ति नागरिक अस्पताल में बीड़ी में सुल्फा भरकर पी रहा था। इसके साथ ही वह पास खड़े एक दिव्यांग व्यक्ति को भी सुल्फे की बीड़ी पिला रहा था। चिकित्सकों के अनुसार उसने यह बीडी सुल्फे से भरकर साथ वाले व्यक्ति को बेची थी। चिकित्सकों की टीम ने तुरंत व्यक्ति को काबू कर लिया और नागरिक अस्पताल में स्थित पुलिस को मौके पर बुलाया। नागरिक अस्पताल चौकी प्रभारी एसआई नफे सिंह ने जब व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से सुल्फे की एक गोली बरामद हुई। चिकित्सकों के अनुसार उक्त व्यक्ति कई बार नागरिक अस्पताल में देखा गया है। उन्हें शक है कि वह यहां पर आए लोगों को सुल्फा बेचता है। सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने व्यक्ति को तुरंत सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंपकर उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की शिकायत की। सिविल लाइन थाना प्रभारी राजपाल ने कहा कि आरोपी की पहचान गांव नारनौंद निवासी सितेंद्र के रूप में हुई। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

चिकित्सकों के साथ-साथ सिक्योरिटी गार्ड को भी किया अलर्ट
सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने कहा कि चिकित्सकों को इस प्रकार के लोगों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। इसके अलावा नागरिक अस्पताल की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को भी इस प्रकार के संदिग्ध लोग मिलते ही तुरंत चिकित्सकों को सूचना देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed