फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cases of cable theft have increased in Badanpur village.

Jind News: बडनपुर गांव में केबल चोरी के मामले बढ़े

Sat, 07 Feb 2026 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 07 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cases of cable theft have increased in Badanpur village.
नरवाना। बडनपुर गांव में केबल चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। गांव में अब तक करीब 25 लाख रुपये की केबल चोरी हो चुकी है। किसानों ने एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बडनपुर गांव के लोग तहसील कार्यालय पहुंचे और उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया। पूर्व सरपंच जोगिंद्र ने कहा कि उन्होंने पहले से प्रशासन को अपनी आने की सूचना दी थी लेकिन तहसील कार्यालय में एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार में से कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। इससे ग्रामीणों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं काफी देर बाद एसडीएम के रीडर को बुलाया गया, जिन्हें ग्रामीणों ने केबल चोरी की घटनाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बार-बार केबल चोरी होने से बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे किसानों, दुकानदारों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मांग की है कि गांव में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, चोरी की घटनाओं की गहन जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed