{"_id":"64f38060a3aa5012f202c8d4","slug":"case-registered-for-spreading-panic-in-new-grain-market-jind-news-c-199-1-jnd1001-4980-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नई अनाजमंडी में दहशत फैलाने के आरोप में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नई अनाजमंडी में दहशत फैलाने के आरोप में मामला दर्ज
Sun, 03 Sep 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। कस्बे की नई अनाजमंडी में दहशत फैलाने के आरोप में जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कैलाश सिंगला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नई अनाजमंडी में ट्रक यूनियन के शुभारंभ पर भंडारे का आयोजन किया गया था। भंडारे के दौरान मंडी में लगभग 50 गाड़ियां सायरन बजाते हुए आईं। इससे मंडी में भय का माहौल पैदा हो गया। ट्रक यूनियन ने फैसला किया गया है कि किसी भी बाहरी गाड़ी को मंडी में नही घुसने दिया जाएगा। मंडी के लोगों को अंदेशा है कि मंडी में आए लोगों के पास हथियार भी थे। मंडी एसोसिएशन ने फैसला किया है कि वो ट्रक यूनियन के साथ काम नही करेंगे और मंडी में ट्रक यूनियन को भंग किया जाए ताकि आढ़ती सुचारु रूप से काम कर सकें। पुलिस ने आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कैलाश सिंगला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।