फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case registered for raping a minor on the pretext of getting a job

नाबालिग को नौकरी लगवाने के झांसे में लेकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज

Wed, 22 Sep 2021 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Case registered for raping a minor on the pretext of getting a job
शहर की एक कॉलोनी की किशोरी को नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने एक युवक को नामजद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी की 17 वर्षीय किशोरी ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसको नौकरी की तलाश थी। कुछ दिनों पहले रोहतक रोड फाटक के पास रहने वाले युवक सुभाष से उसकी मुलाकात हुई। उसने उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया। फिर नौकरी लगवाने की बात कहकर 27 अगस्त को उसने रोहतक रोड बाईपास स्थित रेलवे फाटक के पास अपने कार्यालय पर बुलाया, जहां पर उसने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। फिर उसे धमकी देकर कई बार अपने कार्यालय में बुलाया और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने 18 सितंबर को भी उसे बुलाया और दुष्कर्म किया। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता देवी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक सुभाष को नामजद कर उसके खिलाफ दुष्कर्म करने और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed