फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case registered against three people for attacking in land dispute

Jind News: जमीन के विवाद में हमला करने पर तीन लोगों पर केस दर्ज

Mon, 27 Nov 2023 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three people for attacking in land dispute
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। झील गांव में जमीन नाम करवाने को लेकर चल रहे पिता-पुत्रों के विवाद में पिता व ताऊ पर हमला कर घायल कर दिया। इसमें पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गांव झील निवासी सत्यवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी तथा बड़े भाई जीवन की जमीन पर खेती करता है। उसके बेटे गुरमीत, सुमित, अपनी मां राजबाला के साथ मिल कर जमीन अपने नाम करवाना चाहते हैं। 24 नवंबर को वह अपने खेत में काम कर रहा था तो उसी दौरान उसकी पत्नी व दोनों बेटे खेत में पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। किसी तरह वह भाग कर खेत में बने कोठे की छत पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर उसका भाई जीवन खेतों में पहुंच गया। आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। जिसमें दोनों भाइयों को चोटें आईं। सदर थाना नरवाना पुलिस ने सत्यवान की शिकायत पर राजबाला, गुरमीत व सुमित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed