फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case registered against three including husband for dowry harassment

Jind News: पति समेत तीन पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

Mon, 30 Dec 2024 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Case registered against three including husband for dowry harassment
सफीदों। सफीदों थाना पुलिस ने दहेज की डिमांड पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव डिडवाड़ा निवासी नेहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी पीपली (कुरुक्षेत्र) निवासी विनित के साथ साल 2021 में हुई थी। शादी की शुरुआत में तो ठीकठाक रहा, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया तो वह उसे बार-बार दहेज लाने के लिए तंग करने लग और उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। जब वह उसे ऐसा करने से मना करती तो वह उससे मारपीट करता। उसका पति नशे करने का आदी है। जब उसने अपने मायके वाले को बताया तो वे पिपली आए लेकिन सुसराल वाले उनके साथ भी गाली-गलौज करने लग गए। उसके बाद वह अपने मायके आ गई। उसके अपने घर पर आए हुए करीब पांच महीने बीत चुके हैं लेकिन पति व ससुराल वालों ने उसका कोई हालचाल नहीं जाना। सफीदों थाना पुलिस ने नेहा की शिकायत पर उसके पति विनित, ससुर जयप्रकाश व सास साधना के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed