फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case registered against five including two ASIs of Railway Protection Force

रेलवे सुरक्षा बल के दो एएसआई समेत पांच कर्मचारियों ने एक व्यक्ति को हिरासत में रखकर दी यातनाएं

Thu, 16 Jun 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Case registered against five including two ASIs of Railway Protection Force
जींद। चोरी के एक मामले में गांव ढाकल निवासी रवि (28) को हिरासत में रखकर उसके साथ मारपीट करने और हुक्के लिए जलाई जा रही आग की चपेट में आने से उसे उठाकर नहर में फेंकने के आरोप में जीआरपी ने आरपीएफ के दो एएसआई, एक सब-इंस्पेक्टर समेत पांच कर्मचारियों के खिलाफ हत्या के प्रयास आदि धाराओं में केस दर्ज किया है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने जीआरपी थाना में शिकायत की थी।
विज्ञापन

जीआरपी थाना को दी शिकायत में गांव ढाकल निवासी 28 वर्षीय रवि ने कहा कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। सात जून को आरपीएफ के ब्रजपाल, ढुल साहब, विजेंद्र व एक अन्य आदमी उसके गांव ढाकल से उठाकर ले गए। उसे अवैध रूप से हिरासत में रखा तथा यातनाएं दी। 10 जून को पुलिस चौकी में उससे हुक्के के लिए आग बनवाई। जब वह आग बना रहा था तो पेट्रोल गलती से उसके ऊपर गिर गया और उसको आग लग गई। इसके बाद देवेंद्र सर व सुलतान ने मुझे उठाकर अस्पताल की बजाय नहर में फेंक। रवि ने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मुझे नहर से निकाला। इसके बाद वह नागरिक अस्पताल में दाखिल हुआ और यहां से पीजीआई भेज दिया। वह पीजीआई जाने की बजाय अपने घर पर ही इलाज करवाता रहा। इसके बाद उसने जीआरपी थाना में शिकायत दी।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस ने रवि की शिकायत पर दो एएसआई, एक सब-इंस्पेक्टर समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, एससी/एसटी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें बृजपाल, ढुल साहब, विजेंद्र, देवेंद्र व सुलतान शामिल हैं। इनमें से दो एएसआई, एक सब इंस्पेक्टर व पुलिस कर्मचारी शामिल हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।-गुरदयाल सिंह, डीएसपी जीआरपी हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed