फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case registered against 50 people for blocking national highway

Jind News: नेशनल हाईवे जाम करने पर 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 23 Nov 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 23 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 50 people for blocking national highway
जींद। मंगलवार देर रात भिवानी नेशनल हाईवे जाम लगाने के मामले में शहर थाना पुलिस ने सात लोगों को नामजद कर 30 से 40 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लोगों ने लाठी-डडें से लैस होकर हाईवे जाम किया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार शाम को डीएसपी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने बूढ़ा बाबा बस्ती के घरों में सर्च अभियान चलाया था। यहां पुलिस को नशीले पदार्थ तो हाथ नहीं लगे लेकिन कई घरों से तेजधार हथियार, लाठी और डंडे बरामद किए थे। हालांकि पुलिस ने तेजधार हथियार और डंडे बरामद होने की बात से इंकार कर रही थी। पुलिस की कार्रवाई से खफा होकर एक विशेष समुदाय के लोगों ने मंगलवार रात को बस्ती के सामने ही भिवानी रोड पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने जाम नहीं खोला। इनमें महिलाएं भी शामिल थे। जाम लगाने वाले लोगों के हाथ में लाठी और डंडे भी थे। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लोगों को वहां से खदेड़ दिया था और जाम खुलवाकर वाहनों का आवागमन सुचारू करवाया था। इसके बाद वहां तनाव की स्थिति बन गई थी और पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। जांच अधिकारी रीना रानी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कांस्टेबल राजीव कुमार की शिकायत पर मीना, मंजू, कमलेश, सोनू, जग्गा, सपना, बलजीत को नामजद कर 30-40 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed