फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case registered against 4 farmers for burning stubble

Jind News: पराली जलाने पर 4 किसानों के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 10 Nov 2024 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 Nov 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Case registered against 4 farmers for burning stubble
जुलाना । पराली जलाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। प्रशासन भी किसानों के साथ सख्ती से पेश आ रहा है, मगर पराली जलाने के मामले नहीं रुक रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग की टीम ने लिजवाना खुर्द में लोकेशन मिलने पर मौके पर पहुंची तो एक एकड़ से कम पराली जली मिली। कृषि सुपरवाइजर विनोद कुमार की शिकायत पर लिजवाना खुर्द निवासी राजेंद्र के खिलाफ प्रदूषण फैलाने और सरकार के आदेशों की अवमानना करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरी ओर बराड़ खेड़ा में मिली लोकेशन पर कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो एक जगह पर एक एकड़ से कम में पराली जली मिली। इस पर बराड़ खेड़ा गांव निवासी आशीष के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने किसान आशीष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं रविवार को कृषि विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर नगूरां गांव निवासी राहुल के खिलाफ अलेवा थाना में मामला दर्ज हुआ। राहुल के खेत में धान के अवशेष जलाने की सूचना कृषि विभाग के अधिकारियों को सेटेलाइट के माध्यम से 17 अक्तूबर को मिली थी। उस समय किसान पर जुर्माना भी लगाया गया था। इसके अलावा पिल्लूखेड़ा थाना में खेड़ी तलोडा निवासी चांदराम के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। चांदराम के खेत में आठ नवंबर को सेटेलाइट से सूचना मिली थी। इसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed