{"_id":"66d2ac911dfa67bda60890d1","slug":"case-of-selling-fake-pipes-in-the-name-of-company-in-jind-and-supplying-them-in-market-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: कंपनी के नाम से नकली पाईप बेचने और बाजार में सप्लाई करने का मामला, कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: कंपनी के नाम से नकली पाईप बेचने और बाजार में सप्लाई करने का मामला, कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज
Sat, 31 Aug 2024 11:09 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:09 AM IST
सार
पुलिस टीम ने दुकान व गोदाम की तालाशी ली तो गोदाम के अंदर से 12 बंडल मिले। इनको खोलने पर चैक किया तो उनमें 298 पाइप पौने इंची तथा 178 पाइप एक इंची मिले। इन पर मार्का आशीर्वाद लिखा हुआ था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
जींद के नरवाना में लोहा मंडी में एक पाइप की दुकान में एक रजिस्टर्ड कंपनी के नाम से नकली सीपीवीसी पाइप बाजार में बेचने पर दुकानदार के खिलाफ शहर थाना नरवाना में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में अमित ने बताया कि वह आरके एसोसिएट कंपनी में बतौर ऑपरेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उनकी अधिकारिक कंपनी एमएस आशीर्वाद पाइपस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से नकली पाइप व अन्य सामान बनाने वाला पर पुलिस को साथ लेकर दबिश दी थी। उन्हें सूचना मिली कि लोहा मंडी नरवाना में मेलीराम सुरेश कुमार दुकान का मालिक अंकिश गोयल उनकी कंपनी के नाम से नकली पाइप बेच रहा है।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस टीम के साथ वह दुकान पर पहुंचे। जब उनकी दुकान व गोदाम की तालाशी ली तो गोदाम के अंदर से 12 बंडल मिले। इनको खोलने पर चैक किया तो उनमें 298 पाइप पौने इंची तथा 178 पाइप एक इंची मिले। इन पर मार्का आशीर्वाद लिखा हुआ था। इसके बाद सभी पाईप की जांच की तो सारे पाईप उनकी कम्पनी के नाम से नकली पाए गए । जब उनसे इन पाइप के कागजात मांगे तो दुकानदार कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए। पुलिस ने दुकानदार अंकिश गोयल के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन