फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case filed against woman who falsely accused of rape

दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 02 Dec 2021 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Case filed against woman who falsely accused of rape
जींद। पिछले साल सितंबर में भाई-भाभी सहित 12 लोगों पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने और धमकी देने का झूठा केस दर्ज करवाने वाली महिला के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने उसके भाई और उसके पिता को भी आरोपी बनाया है। महिला थाना पुलिस ने एससी-एसटी व षड्यंत्र रचने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सफीदों के वार्ड नंबर-10 निवासी सुनील ने एसपी कार्यालय में दी शिकायत में बताया कि छह सितंबर 2020 को रेखा धीमान, उसके भाई संदीप उर्फ सैंडी और उसके पिता जिले सिंह ने षड्यंत्र रचकर उसके और अन्य लोगों के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। जांच के दौरान उस मामले में सभी आरोप झूठे पाए गए। इसके बाद केस रद्द कर दिया गया। फिर रेखा धीमान के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने 182 के तहत रिपोर्ट दर्ज की। इन तीनों और इनके अन्य साथियों ने उसे एक षड्यंत्र के तहत फंसाया था। इसकी वजह से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान होना पड़ा। इसके आधार पर अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी हेडक्वार्टर जींद जितेंद्र सिंह ने बताया कि झूठा मुकदमा दर्ज कराने के मामले में महिला थाना पुलिस ने पीपलथा गांव निवासी रेखा, संदीप उर्फ सैंडी और जिले सिंह के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और षड्यंत्र रचने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed