फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case filed against 10-15 people for breaking college wall

कॉलेज की दीवार तोड़ने पर 10-15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 14 Sep 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 10-15 people for breaking college wall
सफीदों रोड स्थित पॉलिटेक्नीकल कॉलेज की दीवार तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 10-15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पॉलिटेक्नीकल कॉलेज के चेयरमैन अनिल बंसल ने शिविर लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्ष 2007 से सफीदों रोड पर पॉलिटेक्नीकल कॉलेज चला रहा है। 27 अगस्त की रात को चंद्र सिंह नामक व्यक्ति 10-15 लोगों के साथ कॉलेज में आया और उसने कॉलेज की दीवार, छत, गेट गिरा दिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़कर गायब कर दिए। जब वह अगले दिन पहुंचा तो चंद्र सिंह कॉलेज की जमीन पर अपनी दीवार बना रहा था। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एसआई नफे सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में चंद्र सिंह को नामजद कर 10-15 अन्य के खिलाफ कॉलेज में तोड़ फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed