फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Car workers were honored in Narwana.

Jind News: नरवाना में कार सेवकों को किया सम्मानित

Mon, 08 Dec 2025 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Car workers were honored in Narwana.
07जेएनडी11: शौर्य दिवस मनाते हुए संघ सदस्य। स्रोत : संघ सदस्य। - फोटो : poni news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। भारत तिब्बत समन्वय संघ की ओर से शौर्य दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह हुआ। संगठन के राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़वाला के नेतृत्व में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले क्षेत्र के कार सेवकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम डॉ. विनोद गुप्ता के निवास पर हुआ। डॉ. सुदर्शन सिंगला, ओम प्रकाश शर्मा, पवन कुमार गर्ग, नरेंद्र ग्रोवर, पवन बेलरखा, सुंदरलाल सहित अन्य कारसेवकों को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़वाला ने कारसेवकों से संगठन को मार्गदर्शन देने व सहयोग बनाए रखने की अपील की। साथ ही कैलाश मानसरोवर से जुड़े विषय पर संगठन के उद्देश्यों की जानकारी भी साझा की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुखदेव जांगड़ा, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता बयान, सुभाष शर्मा, राममेहर फौजी, नीरज बयान, अशोक मेहरा, डॉ. दलबीर सिंह, विजय धीमान सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed