{"_id":"620d4dc69fd8da3bae679334","slug":"car-robbed-from-farmer-on-the-strength-of-pistol-jind-news-rtk6386345150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के बल पर किसान से लूटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल के बल पर किसान से लूटी कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। खटकड़ गांव में खेत में पानी लगा रहे किसान किसान से तीन युवकों ने कार और मोबाइल लूट लिया। आरोपियों ने विरोध करने पर फायरिंग भी की। इसके बाद पीड़ित किसान को खेत में बने कोठे में बंद कर फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव खटकड़ निवासी शमशेर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार दोपहर को वह खेत में ट्यूबवेल से पानी लगा रहा था। इस दौरान वह अपनी बुलेरो गाड़ी भी खेत में लेकर गया हुआ था। इसी बीच तीन युवक उसके पास पहुंचे और पिस्तौल के बल पर उसे काबू कर लिया। युवकों ने शमशेर को खेत में बने कमरे में बंद कर दिया और उससे दो मोबाइल फोन व गाड़ी की चाबी को छीन ली। इसके बाद युवक कमरे को बाहर से कुंडी लगा गाड़ी लेकर जींद की तरफ फरार हो गए। किसी तरह शमशेर कमरे से बाहर निकला और घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। उचाना थाना पुलिस ने शमशेर की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उचाना थाना प्रभारी सोमबीर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। फिलहाल गाड़ी मालिक की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।