फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   car rammed by a young man going to his in laws lift with a man and women

महिला और पुरुष ने लिफ्ट लेकर ससुराल जा रहे युवक से लूटी कार

Sun, 01 Mar 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
car rammed by a young man going to his in laws lift with a man and women
पानीपत के अटावला गांव निवासी एक युवक अपनी ससुराल जिले के सिवाहा गांव जा रहा था। इस दौरान एक महिला और युवक ने लिफ्ट मांगने के बहाने कार सवार युवक को रुकवा लिया और हमला कर कार व नकदी लूटकर फरार हो गए। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात महिला और पुरुष के खिलाफ कार व नकदी लूटने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पानीपत जिले के अटावला निवासी राजेश ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह पोलो कार में अपनी ससुराल गांव सिवाहा आ रहा था। जब वह लुदाना गांव के पास पहुंचा तो एक महिला और पुरुष ने उसको कार रोकने का इशारा किया। उसने भी कार रोककर महिला को पीछे और युवक को आगे वाली सीट पर बैठा लिया। जब वह रेलवे अंडर पास भिड़ताना गांव के पास पहुंचे तो पिछली सीट पर बैठी महिला ने उसको कोई नुकीली वस्तु चुभो दी और युवक ने उसको धक्का मारकर कार से नीचे गिरा दिया। इसके बाद महिला और पुरुष ने उसका पर्स, जिसमें एक हजार रुपये की नकदी व कुछ कागजात थे और उसकी कार को लूटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर लुदाना चौकी इंचार्ज तथा डिटेक्टिव स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed