{"_id":"66b5389b5d75987b7a0c7eb4","slug":"car-hits-bike-two-students-standing-on-roadside-die-due-to-drizzle-jind-news-c-199-1-sroh1007-121244-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, बूंदाबांदी से सड़क किनारे खड़े दो छात्रों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, बूंदाबांदी से सड़क किनारे खड़े दो छात्रों की मौत
Fri, 09 Aug 2024 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 09 Aug 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
08जेएनडी33: मृत्तक विकास निवासी गांव सिंघपुरा का फाईल फोटो।
सफीदों। सफीदों-पानीपत रोड पर सफीदों सीमा से कुछ दूरी पर एक कार ने खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सफीदों उपमंडल के गांव सिंघपुरा निवासी विकास (22) और गांव अरड़ाना, असंध, करनाल निवासी अजय (21) के रूप में हुई है। इस घटना में कार में सवार चालक भी घायल हो गया। कार सवार घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों शवों को पानीपत के सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है, जिनका शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम होगा।
वीरवार शाम 5 बजे बूंदाबांदी होने के कारण बाइक सवार दोनों युवक सड़क के किनारे बाइक रोककर खड़े हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर मारने के बाद कार पेड़ को तोड़ती हुई सड़क के किनारे खेत में जा घुसी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने कार में सवारों को पानीपत ले गए। वहीं दोनों बाइक सवार युवकों को भी पानीपत ले जाया गया, मगर उनको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मडलौडा थाना, पानीपत पुलिस को दी गई थी। दोनों युवक गांव नारा स्थित परशुराम कॉलेज में बढ़ाई करते थे और एनसीसी में कैडेट्स थे। विकास की मौत के बाद गांव सिंघपुरा में मातम पसर गया है। विकास का परिवार बेहद गरीब है। विकास के पिता की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वह 4 भाई व एक बहन था। मां मेहनत-मजदूरी करके पांचों बच्चों को पाला रही है। बताया जाता है कि विकास सैनी सेना में जाना चाहता था और उसी दिशा में वह अपनी तैयारी भी कर रहा था।