सफीदों। सफीदों-असंध मार्ग पर गांव आफताफगढ़ के मोड़ के पास निजी बस के पीछे कार की टक्कर हो गई। इसमें कार में सवार एक परिवार के छह लोग घायल हो गए। राहगीर घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लेकर आए, जहां पर चिकित्सकों ने उनकी गंभीरावस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान रोहतक से ज्योति (35), नर्मदा (31), संदीप (35), शिव (13), सौरव (31) व मानवी (15 वर्ष) के रूप में हुई। सभी समालखा से बारात में सफीदों उपमंडल के गांव रोहढ़ में आए हुए थे। घायल महिला ने आरोप लगाया कि उनकी कार ठीक चल रही थी कि अचानक एक ब्रेकर आया और बस चालक ने एकदम से ब्रेक लगा दिए। ब्रेक लगने के कारण उनकी कार बस में जा टकराई और वह घायल हो गए। हादसे के बाद बस भी वहीं रुक गई और कार सवारों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

22जेएनडी40: घटना में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद

22जेएनडी40: घटना में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद