{"_id":"608696058ebc3e8d1853dbe7","slug":"car-and-roadways-bus-collided-in-smoke-due-to-straw-burning-at-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: गेहूं के अवशेषों में लगाई आग, सड़क पर फैले धुएं में कार से टकराई रोडवेज बस, कार चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: गेहूं के अवशेषों में लगाई आग, सड़क पर फैले धुएं में कार से टकराई रोडवेज बस, कार चालक घायल
Mon, 26 Apr 2021 03:59 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 26 Apr 2021 03:59 PM IST
सार
पिल्लूखेड़ा व रजाना गांव के बीच रिलायंस पेट्रोल पंप के पास किसान ने गेहूं के अवशेष में आग लगा रखी थी। इससे सड़क पर काफी गहरा धुआं फैला था।
विज्ञापन
जींद में हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जींद में पिल्लूखेड़ा के पास जींद-पानीपत मार्ग पर किसानों द्वारा खेत में गेहूं के अवशेष जलाने से उठे धुएं के कारण रोडवेज बस और कार की टक्कर हो गई। इसमें कार चालक बुरी तरह घायल हो गया। रोडवेज बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
एंबुलेंस का इंतजार किए बिना तुरंत पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस की गाड़ी में घायल को जींद के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस के अनुसार दोपहर करीब ढाई बजे पिल्लूखेड़ा व रजाना गांव के बीच रिलायंस पेट्रोल पंप के पास किसान ने गेहूं के अवशेष में आग लगा रखी थी। इससे सड़क पर काफी गहरा धुआं फैला था।
विज्ञापन
वाहन चालकों को कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसी दौरान सफीदों की तरफ से आ रही रोडवेज बस व जींद की तरफ से आ रही एक कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें कार चालक पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही दूसरे वाहन चालकों और बस के यात्रियों ने घायल को कार से निकाला। इस दौरान पुलिस की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। बिना एंबुलेंस का इंतजार किए घायल को जींद के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी छत्रपाल के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन