फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Capacity of 33 KV substation Manoharpur increased, three transformers installed at a cost of Rs 2.63 crore

Jind News: 33 केवी सब स्टेशन मनोहरपुर की बढ़ाई क्षमता, 2.63 करोड़ से लगाए तीन ट्रांसफार्मर

Tue, 17 Feb 2026 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Capacity of 33 KV substation Manoharpur increased, three transformers installed at a cost of Rs 2.63 crore
16जेएनडी07-मनोहरपुर सब स्टेशन, जिसकी क्षमता बढ़ाई गई है। संवाद
जींद। मनोहरपुर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। 33 केवी सब स्टेशन मनोहरपुर की क्षमता में बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे क्षेत्र के करीब आठ से दस गांवों के उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बढ़ते लोड और ओवरलोड की समस्या को देखते हुए बिजली निगम ने 2.63 करोड़ रुपये की लागत से दस-दस एमवीए के तीन नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए हैं। पहले आठ-आठ एमवीए के तीन ट्रांसफार्मर लगे हुए थे।
विज्ञापन

मनोहरपुर सब स्टेशन से लोहचब, खुंगा, बराह कलां, बराह खुर्द, लखमीरवाला, निर्जन, बरसाना, दिल्लूवाला गांव के उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया होती है। कुछ वर्षों में मनोहरपुर सब स्टेशन पर बिजली की खपत में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू कनेक्शनों के साथ-साथ कृषि और व्यावसायिक कनेक्शनों की संख्या भी बढ़ी है। विशेषकर गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर, कूलर और ट्यूबवेल के अधिक उपयोग के कारण सब स्टेशन पर लोड काफी बढ़ जाता था। इस कारण बार-बार ट्रिपिंग और बिजली कटौती की समस्या सामने आती थी।
कई बार ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने से फॉल्ट भी हो जाते थे जिससे उपभोक्ताओं को घंटों बिजली से वंचित रहना पड़ता था। इन समस्याओं को देखते हुए निगम ने सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया था। अब दस-दस एमवीए के तीन ट्रांसफार्मर लगने से कुल क्षमता में पर्याप्त वृद्धि हुई है।

ओवरलोड की समस्या से मिलेगी राहत
सब स्टेशन मनोहरपुर की क्षमता बढ़ने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को ओवरलोड और कटौती की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सब स्टेशन से जुड़े गांवों में लंबे समय से ओवरलोड की शिकायतें आ रही थीं। ग्रामीणों को कम वोल्टेज, बार-बार बिजली गुल होने और उपकरण खराब होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। सब स्टेशन की क्षमता बढ़ने से वोल्टेज में सुधार होगा और बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर रहेगी। इससे किसानों को भी राहत मिलेगी, क्योंकि कम वोल्टेज के कारण ट्यूबवेल चलाने में परेशानी आ रही थी।

गर्मी के दिनों में होती थी ज्यादा परेशानी
उपभोक्ता रुपेंद्र, जोगीराम, नसीब, बारूराम, सुखविंद्र, राजेश, सतबीर का कहना है कि गांव में कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी। गर्मी के दिनों में और भी ज्यादा समस्या बढ़ जाती थी। इससे बिजली के उपकरण जल जाते थे जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। अब सब स्टेशन की क्षमता बढ़ गई है।

वर्जन
मनोहरपुर 33 केवी सब स्टेशन की 2.63 करोड़ रुपये की लागत से दस-दस एमवीए के तीन नए ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिए गए हैं। इससे आसपास के आठ-दस गांव के उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मुहैया होगी। -एमएल सुखीजा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article