फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Canter hits car on NH 152D, youth dies

Jind News: एनएच 152डी पर कार को कैंटर ने मारी टक्कर, युवक की मौत

Thu, 19 Sep 2024 03:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Canter hits car on NH 152D, youth dies
18जेएनडी32: नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन।संवाद
जींद। करनाल जिले के पोपड़ा गांव के नजदीक नेशनल हाइवे 152डी पर खड़ी कार में पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। इसमें रोहतक के बहु अकबरपुर निवासी 24 वर्षीय सुमित की मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में घायल को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में असंध थाना पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सुमित के दोस्त विनय ने बताया कि वह चार दोस्त कार में सवार होकर वैष्णों देवी गए थे। बुधवार सुबह वह वापस आ रहे थे तो करनाल जिले के पोपड़ा गांव के पास सुबह पांच बजे सुमित गाड़ी रोककर पानी पीने के लिए नीचे उतरा था। जब सुमित गाड़ी को चलाने के लिए बैठने लगा तो पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने चालक की साइड में टक्कर मार दी। इसमें सुमित सड़क पर गिर गया और सिर में लगी चोटों के कारण घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed