{"_id":"6a480e9e5b8766eecc0a9919","slug":"candidates-showed-physical-ability-for-bped-mped-admission-jind-news-c-199-1-sroh1009-156143-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बीपीएड-एमपीएड प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों ने दिखाई शारीरिक क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बीपीएड-एमपीएड प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों ने दिखाई शारीरिक क्षमता
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
03जेएनडी18: शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थी। स्रोत : सीआरएसयू
Link Copied
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग में बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दो दिवसीय शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। 2 जुलाई को पुरुष और 3 जुलाई को महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 267 अभ्यर्थियों ने भाग लेकर अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। विभाग के अनुसार दोनों पाठ्यक्रमों के लिए कुल 333 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें बीपीएड के 140 और एमपीएड के 193 आवेदन शामिल हैं। परीक्षा में बीपीएड के 93 तथा एमपीएड के 174 में से 164 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 75 मीटर का विशेष शारीरिक दक्षता सर्किट निर्धारित किया गया था, जिसे 33 सेकंड के भीतर पूरा करना अनिवार्य था। वहीं महिला अभ्यर्थियों को 35 सेकंड के भीतर निर्धारित सर्किट पूरा करना था। सर्किट में लंबी कूद, रिवर जंप, वॉल्टिंग हॉर्स, फ्रंट रोल, बाधा पार करना तथा दोनों हाथों में पांच-पांच किलोग्राम की बाल्टियां लेकर दौड़ जैसी गतिविधियां शामिल थीं। इन गतिविधियों के माध्यम से अभ्यर्थियों की शारीरिक शक्ति, संतुलन, गति, फुर्ती और सहनशक्ति का आकलन किया गया। इस अवसर पर प्रो. कुलदीप नारा, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. प्रवीन गहलावत, डॉ. प्रवीन, डॉ. सुनीति, डॉ. रोहित, डॉ. अतुल सहारण और डॉ. नवीन कुमार ने अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।