फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   candidates of uchana assembly will nomination paper in uchana itself

उचाना विधानसभा के उम्मीदवार उचाना में ही भरेंगे नामांकन पत्र

Sat, 21 Sep 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
candidates of uchana assembly will nomination paper  in uchana itself
एसडीएम राजेश कोथ ने उपमंडल कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने हा कि विस चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार इस बार नामांकन फार्म उचाना में ही भरेंगे। इससे पहले उम्मीदवार को नामांकन भरने के लिए जींद जाना पड़ता था। उपमंडल का दर्जा मिलने के बाद इस बार कार्यालय में ही नामांकन फार्म चुनाव भरा जाएगा। चुनाव में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की सूची तैयार कर पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी लगाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव में जो शराब के खुर्दे हैं, उन पर भी विशेष नजर होगी। अवैध खुर्देे के बारे में पता किया जा रहा है, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। चुनाव के दौरान नामांकन फार्म भरने के समय एक सप्ताह के लिए ई-दिशा केंद्र में सुविधाएं कम की जा सकती हैं। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वे जल्द से जल्द अपने जरूरी काम करवा लें। कभी भी चुनाव आचार संहिता लग सकती है। ऐसे में लाइसेंस धारक अपने हथियारों को नजदीक पुलिस थाना में जमा करवाएं। जो लाइसेंसधारक अपने हथियार जमा नहीं करवाएगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के साथ-साथ उसके असलहे का हथियार भी रद्द किर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि अगले सप्ताह एम-3 ईवीएम को ले जाया जाएगा। हर गांव में सार्वजनिक जगह पर एक घंटे के लिए मशीन को रखा जाएगा। इसके साथ वीवीपैट मशीन भी होगी। किस गांव में कब ईवीएम जाएगी इसका शेड्यूल भी जल्द जारी कर दिया जाएगा। चुनाव के दौरान उम्मीदवार निर्धारित किए गए स्थानों पर ही पोस्टर व बैनर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed