फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Candidate's election expenses will be checked thrice

Jind News: तीन बार जांचा जाएगा प्रत्याशी का चुनाव खर्च

Wed, 21 Aug 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 21 Aug 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Candidate's election expenses will be checked thrice
20जेएनडी13: राजनीतिक दलों के प्रतिनि​धियों की बैठक को संबोधित करते हुए डीसी। स्रोत प्रशासन
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिले की जनता से अपील है कि वह चुनाव आचार संहिता का पालन करे। इसका उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीसी मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा, रैली करने के लिए स्थान शीघ्र निश्चित किए जाएंगे। सभी राजनीतिक दल संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से अनुमति के बाद ही निर्धारित स्थान पर जनसभा, रैली कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी स्कूल, कॉलेज के कैंपस, धार्मिक स्थल का इस्तेमाल रैली के नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा इनका इस्तेमाल चुनाव से संबंधित प्रचार-प्रसार के लिए भी नहीं होगा। यदि कोई इसका उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। सभी राजनीतिक दल, प्रत्याशी चुनाव के संपन्न होने तक किसी भी सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी रेस्ट हाउस, बंगले का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। सरकारी प्रॉपर्टी अथवा अन्य निजी प्रॉपर्टी पर झंडे व बैनर लगाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। किसी की निजी प्रॉपर्टी पर झंडा या बैनर लगाने से पहले मालिक से अनुमति प्राप्त करनी अनिवार्य है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी एवं अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों के चुनाव के दौरान किए गए खर्चे का तीन बार निरीक्षण किया जाएगा। इसकी तिथि एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर निर्धारित करेंगे। प्रत्याशी के प्रत्येक खर्च को चुनाव परिणाम की घोषणा के उपरांत 30 दिन के अंदर शपथ पत्र के साथ इलेक्शन एक्सपेंडिचर रजिस्टर मूल बिलों के साथ अभ्यर्थियों द्वारा संबंधित डीसी एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करवाया जाएगा। निर्दलीय उम्मीदवारों को अवगत करवाया जाता है कि सभी प्रकार की अनुमति सुविधा एप के माध्यम से ऑनलाइन प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर जींद एसडीएम वीरेंद्र सहरावत, चुनाव नायब तहसीलदार प्रदीप सरोहा, कांग्रेस पार्टी से श्याम लाल गौतम, सीपीआई के रमेश चंद्र, बीएसपी के देशराज सरोहा, आम आदमी पार्टी से वजीर ढांडा, जेजेपी से संजय गोयत मौजूद थे।

20जेएनडी13: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए डीसी। स्रोत प्रशासन

20जेएनडी13: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए डीसी। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed