{"_id":"6a3ad02fd80503222b01b116","slug":"cancer-screening-will-soon-begin-at-the-civil-hospital-with-a-biopsy-machine-installed-jind-news-c-199-1-sroh1009-155582-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी कैंसर जांच, बायोप्सी मशीन स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी कैंसर जांच, बायोप्सी मशीन स्थापित
विज्ञापन
23जेएनडी23: नागरिक अस्पताल की लैब में कैंसर जांच के लिए बायोप्सी मशीन इंस्टाल करते हुए ऑपरेटर।
जींद। जिले के कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। नागरिक अस्पताल में कैंसर की जांच सुविधा जल्द शुरू होने जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने बायोप्सी मशीन स्थापित कर दी गई है जिससे अब मरीजों को जांच के लिए रोहतक के पीजीआई या बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे समय पर बीमारी का पता लगाने और इलाज शुरू करने में आसानी होगी।
नागरिक अस्पताल में करीब तीन माह पहले कैंसर केयर सेंटर शुरू किया था। यहां मरीजों को परामर्श और इलाज की सुविधा तो उपलब्ध थी लेकिन कैंसर की पुष्टि के लिए आवश्यक बायोप्सी जांच की व्यवस्था नहीं थी। इसके कारण मरीजों को जांच के लिए रोहतक जाना पड़ता था।
जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें दोबारा इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचना पड़ता था। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक व मानसिक परेशानी होती थी। अस्पताल में स्थापित बायोप्सी मशीन शरीर के संदिग्ध हिस्से से नमूना लेकर उसकी जांच करने में सहायक होगी।
विज्ञापन
इस नमूने को पैथोलॉजी परीक्षण के लिए भेजा जाएगा, जिससे यह पता लगाया जा सकेगा कि गांठ या प्रभावित हिस्सा कैंसरग्रस्त है या नहीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर मरीज के उपचार की दिशा तय करेंगे।
कैंसर की समय पर पहचान होने से उपचार के बेहतर परिणाम मिलते हैं। अब जिले के मरीजों को जांच के लिए दूसरे शहरों में जाने की मजबूरी नहीं रहेगी। इससे यात्रा का खर्च कम होगा और मरीजों का समय भी बचेगा। बुजुर्ग और गंभीर मरीजों को सबसे अधिक राहत मिलेगी।
जिले के हजारों मरीजों को लाभ मिलने की उम्मीद
अस्पताल में कैंसर जांच की सुविधा शुरू होने से जिले के हजारों मरीजों को लाभ मिलने की उम्मीद है। आसपास के क्षेत्रों के मरीज भी यहां जांच और उपचार का लाभ उठा सकेंगे। इससे नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और मजबूत होगा।
बाक्स
अस्पताल में कैंसर की जांच के लिए बायोप्सी मशीन स्थापित कर दी गई है। आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। इसके बाद मरीजों को एक ही स्थान पर जांच और इलाज दोनों सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी जिससे कैंसर के मरीजों को शहर में ही बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
-डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।