फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cancer Care Center will start in Civil Hospital

Jind News: नागरिक अस्पताल में शुरू होगा कैंसर केयर सेंटर

Wed, 04 Feb 2026 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 04 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cancer Care Center will start in Civil Hospital
03जेएनडी20: नागरिक अस्पताल जहां पर कैंसर केयर सेंटर की सुविधा मरीजों को मिलेगी। फाइल फोटो
जींद। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिले के कैंसर मरीजों के लिए राहत की खबर है। अब जिले के नागरिक अस्पताल में ही कैंसर केयर सेंटर शुरू होगा। मेडिकल वार्ड में छह बेड का यह विशेष कैंसर केयर सेंटर स्थापित किया गया है। इससे जिले के करीब 3100 कैंसर मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कैंसर केयर सेंटर शुरू होने से मरीजों को सामान्य जांच, दवाइयों और कई जरूरी प्रक्रियाओं के लिए बाहर के बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत जिले के चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ को रोहतक पीजीआई (पीजीआईएमएस) में विशेष प्रशिक्षण दिलवाया गया है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद स्टाफ कैंसर से संबंधित सामान्य इलाज, कीमोथैरेपी से पहले और बाद की देखभाल, दवाइयों के प्रबंधन और मरीजों की निगरानी में सक्षम हो गया है। अस्पताल में कैंसर की आवश्यक दवाइयां भी पहुंच चुकी हैं और जल्द ही कीमोथैरेपी की सुविधा भी नियमित रूप से शुरू कर दी जाएगी। कैंसर केयर सेंटर खुलने से सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि मरीजों को इलाज के लिए रोहतक, चंडीगढ़ या दिल्ली जैसे बड़े शहरों में बार-बार नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे समय, पैसा और मानसिक तनाव तीनों की बचत होगी। खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को अपने ही जिले में इलाज मिलने से बड़ी राहत मिलेगी। कीमोथैरेपी जैसी सुविधा जिला स्तर पर उपलब्ध होने से मरीजों की नियमित फॉलोअप और देखभाल भी बेहतर तरीके से हो सकेगी।
बाक्स
कैंसर केयर सेंटर में ये सुविधाएं होंगी
जिला नागरिक अस्पताल में शुरू हो रहे कैंसर केयर सेंटर में मरीजों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी। इसमें कैंसर मरीजों की नियमित जांच, ब्लड टेस्ट, दवाइयों की उपलब्धता, कीमोथैरेपी के दौरान निगरानी, दर्द प्रबंधन (पेन मैनेजमेंट), संक्रमण से बचाव और इलाज के दौरान आवश्यक परामर्श शामिल है। इसके साथ ही मरीजों को पोषण संबंधी सलाह, मानसिक सहयोग और इलाज से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी ताकि वे बीमारी से लड़ने के लिए मानसिक रूप से मजबूत रह सकें।
बाक्स
किन स्थितियों में किया जाएगा रेफर
जिले में कैंसर केयर सेंटर शुरू होने से अधिकांश सामान्य और प्रारंभिक इलाज संभव होगा लेकिन कुछ जटिल मामलों में मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया जाएगा। जैसे कि अत्यधिक गंभीर अवस्था का कैंसर, जटिल सर्जरी की आवश्यकता, रेडियोथैरेपी, या विशेष विशेषज्ञ उपचार की जरूरत होने पर मरीजों को रोहतक पीजीआई, चंडीगढ़ या अन्य बड़े कैंसर संस्थानों में भेजा जाएगा। रेफर की प्रक्रिया भी अब व्यवस्थित और चिकित्सकीय सलाह के आधार पर की जाएगी।

वर्जन
नागरिक अस्पताल में कैंसर दिवस पर मरीजों के लिए कैंसर केयर सेंटर की शुरूआत की जा रही है। इसकी सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है। इसके लिए दवाइयों से लेकर अन्य उपकरण अस्पताल में पहुंच चुके थे। जिले के कैंसर पीड़ित मरीजों को आज से अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध होगी।-डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed