फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Canal water will reach Nandishala in Uchana city.

Jind News: उचाना शहर की नंदीशाला में पहुंचेगा नहर का पानी

Sun, 09 Feb 2025 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Canal water will reach Nandishala in Uchana city.
09जेएनडी10-उचाना नंदीशाला में पाइप लाइन बिछाने के लिए चल रहा काम। - फोटो : संवाद
उचाना। उचाना शहर की नंदीशाला में नहर का पानी पहुंचेगा। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा नंदीशाला में पीने का पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। काफी समय से पीने के पानी की पाइपलाइन बिछाने की मांग नंदीशाला कमेटी और गो भक्तों की ओर से की जा रही थी। बीते दिनों उचाना विधायक देवेंद्र अत्री ने खेड़ी मसानिया रोड पर जलघर तक नहर का पानी पहुंचाने के लिए बिछाई जा रही रजबाहा से लेकर पाइप लाइन का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

19 करोड़ रुपये के आस-पास की लागत से रजबाहा से नहर का पानी जलघर पहुंचेगा तो पीने के पानी की पाइपलाइन भी नपा एरिया में बिछाई जा रही है। उचाना कलां के अंडरपास के पास बूस्टिंग स्टेशन भी बनाया जाएगा, ताकि हर घर में पीने का पानी पर्याप्त मात्रा में पहुंचे। शहर की नंदीशाला में भी पाइपलाइन बिछाने का काम किया गया, जिसकी मांग काफी पुरानी थी। श्याम सुंदर, देवीलाल, देवी प्रसन्न, महेंद्र पाल और रामनिवास करसिंधु ने कहा कि पहले पानी का कनेक्शन नंदीशाला में था, लेकिन पानी नहीं पहुंच था। अब करीब छह इंच की स्पेशल पाइपलाइन नंदीशाला के लिए बिछाई गई है। इस लाइन से पर्याप्त मात्रा में पानी नंदीशाला में पहुंच सकेगा। विधायक से जो मांग की थी, वह पूरी हो गई है। काफी दिनों से पाइपलाइन बिछाने को लेकर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed