फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Campaign will run at village level to test water

Jind News: पानी की जांच के लिए ग्रामस्तर पर चलेगा अभियान

Tue, 16 Apr 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 16 Apr 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Campaign will run at village level to test water
जींद। गर्मी के सीजन को देखते हुए पानी की उपलब्धता, रखरखाव और गुणवत्ता की जांच के लिए जिले में ग्रामस्तर पर अभियान चलाया जाएगा। जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ग्रामस्तर पर जीरो लीकेज करवाएगा। इससे गांव में गंदे पानी की समस्या पर अंकुश लगेगा और आमजन को स्वच्छ पानी मिल पाएगा। इस अभियान के तहत लोगों को भी जागरूक किया जाएगा। जिन गांवों में पानी लीकेज है या फिर गंदा पानी मिल रहा है, उनके लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर 18001805678 को शिकायत दर्ज करवाने के लिए दिया है। इस अभियान में खुले नलों पर टेप व टोंटी लगाई जाएगी। इस जागरूकता अभियान के तहत स्कूलों में भी जल संरक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ आंगनबाड़ी, स्कूल व ग्राम स्तर पर ग्रुप मीटिंग तथा आईईसी एक्टीविटी के माध्यम से जन जागरूकता फैलाई जाएगी। ग्रामस्तर पर खराब कनेक्शनों का पता लगाकर मौके पर उनका निदान किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सलाहकार विनोद निम्बरान ने कहा कि खराब कनेक्शन से जल अशुद्ध होता है, जिससे कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। खंड समन्वयक सुरेंद्र नरवाल ने कहा कि इस अभियान में पानी की गुणवत्ता को जांचने के लिए पानी में क्लोरिनेशन की जांच की जाएगी। इससे लोगों को अपने पीने के पानी की गुणवत्ता का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed