{"_id":"666f35f5992b398e5400caa4","slug":"called-from-germany-and-demanded-extortion-of-rs-10-crore-from-former-sarpanch-jind-news-c-199-1-sroh1007-118602-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जर्मनी से फोन कर पूर्व सरपंच से दस करोड़ रंगदारी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जर्मनी से फोन कर पूर्व सरपंच से दस करोड़ रंगदारी मांगी
Mon, 17 Jun 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
जींद। फतेहगढ़ के पूर्व सरपंच श्रीनिवास को फोन कर किसी व्यक्ति ने 10 करोड़ की रंगदारी मांगी है। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। श्रीनिवास ने इसकी शिकायत जुलाना थाना पुलिस को दी।
जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में श्रीनिवास ने कहा कि उनके पास 2 मई को भी पैसे मांगने की ऐसी ही कॉल आई थी। उस समय भी उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब फिर से शनिवार रात को उनके पास फोन आया और 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। फोन जर्मनी के एक नंबर से आया था। रंगदारी मांगने वाले ने पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। जुलाना थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।