फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Called brother and said - He has given poison in alcohol, died on being taken to hospital.

Jind News: भाई को फोन कर बोला- शराब में जहर पिला दिया है, अस्पताल ले जाने पर मौत

Fri, 19 Apr 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 19 Apr 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Called brother and said - He has given poison in alcohol, died on being taken to hospital.
सफीदों। बुढ़ाखेड़ा गांव में व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने पर सफीदों थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बुढाखेड़ा गांव निवासी मोलूराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अप्रैल को वह पशुओं के लिए चार काट रहा था तो उसके भाई तेजबीर का फोन आया कि वह बलजीत के प्लाट में बैठा है। उसे गांव के बलजीत, सतपाल ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया है। वह मौके पर पहुंचा तो तेजबीर बेहोश मिला। वह उसे लेकर सफीदों के नागरिक अस्पताल गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने बलजीत, सोनू, जितेंद्र व बीरमती पर परेशान करने की बात लिखी है। मोलूराम ने आरोप लगाया कि उसके भाई ने इन चारों से तंग आकर कोई जहरीला पदार्थ खाया है या इन्होंने उसे खिलाया है। सफीदों थाना पुलिस ने मोलूराम की शिकायत पर बलजीत, सोनू, जितेंद्र, बीरमती के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed