फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Call on number 155260 in case of fraud, money will be returned in bank account

ठगी होने पर 155260 नंबर पर कॉल करें, बैंक खाते में वापस आएंगे पैसे

Sun, 04 Jul 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Call on number 155260 in case of fraud, money will be returned in bank account
जिलेे में प्रतिदिन हो रही ऑनलाइन ठगी को अब उपभोक्ताओं की समझदारी व सरकार की पहल से आसानी से रोका जा सकेगा। अभी तक ऐसा कोई दिन नहीं है कि जिस दिन जिले में किसी न किसी के साथ ठगी हुई हो। पुलिस विभाग ने ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए नई पहल की है। इसके लिए लोगों को हेल्पलाइन नंबर 155260 पर कॉल कर अपनी शिकायत देनी है। इसके तुरंत बाद खाते में धोखाधड़ी से निकाली गई राशि वापस आ जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी वसीम अकरम ने कहा कि आज के समय में ऑनलाइन ठगी की वारदात बहुत ज्यादा बढ़ गई है। आए दिन साइबर अपराध के माध्यम से लोगों की मेहनत की कमाई लूटी जा रही है। इसके अलावा निजी डाटा चोरी कर व कार्ड से पैसे निकाले जाते हैं। अगर आप इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार होते हैं तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर 155260 पर कॉल करें। इससे जालसाज तक रकम पहुंचने से पहले ही ट्रांजेक्शन पर रोक लग जाएगी। इसके अलावा संबंधित थानों में भी शिकायत दें व साइबर अपराध शाखा के संपर्क नंबर 8814011545 पर भी ठगी के बारे में जानकारी दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। सभी नागरिकों के लिए जरूरी है कि वह किसी प्रकार के लालच में न आएं और किसी भी व्यक्ति को अपना ओटीपी या अन्य कोई लिंक शेयर न करें।
विज्ञापन

ऐसे रुकेगी ठगी
यदि कोई आनलाइन ठगी का शिकार हुआ है और उसके खाते या ई वॉलेट से पैसा ट्रांसफर कर लिया गया है तो सबसे पहले उसे 155260 डायल करना होगा। इस हेल्पलाइन नंबर पर पीड़ित को अपनी जानकारी देनी होगी। इसके बाद एक अलर्ट संबंधित बैंक के पास चला जाएगा। इस बैंक के खाते या ई वॉलेट से पैसा ट्रांसफर किया गया है और जिस बैंक के खाते से पैसा लिया गया है वह दोनों को यह अलर्ट मिल जाएगा। यह अलर्ट मिलते ही बैंक पैसे की निकासी पर रोक लगा देगा और रकम खाते में वापस लौटा दी जाएगी। इसके तहत सभी बैंक, यूपीआई, ई वॉलेट जैसी ऑनलाइन पेमेंट से जुड़ी सभी संस्थाएं एक ही मंच हैं यह पोर्टल पूरे देश के लिए बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसीम अक रम एसएसपी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed