{"_id":"67cde797c53090a3ed0be7ba","slug":"cabinet-minister-gave-the-gift-of-development-projects-worth-rs-250-crore-to-ismailpur-village-jind-news-c-199-1-jnd1002-131262-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कैबिनेट मंत्री ने इस्माइलपुर गांव को दी 2.50 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कैबिनेट मंत्री ने इस्माइलपुर गांव को दी 2.50 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात
Mon, 10 Mar 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
09जेएनडी36-गांव में फि रनी का शिलान्यास करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी। संवाद
नरवाना। राजकीय माध्यमिक विद्यालय गांव इस्माईलपुर में रविवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शिरकत की। कैबिनेट मंत्री ने पंचायती राज विभाग की ओर से करीब 25 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित स्कूल के मुख्य द्वार का उद्घाटन किया। इसी विभाग के अंतर्गत आने वाली गांव की फिरनी को पक्का करने के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। इस कार्य पर करीब 70 लाख रुपये खर्च होंगे।
कैबिनेट मंत्री ने गांव की अन्य विकास परियोजनाओं मसलन सभी वर्गों की चौपाल निर्माण, मरम्मत, श्मशान घाट और स्कूल के रास्ते सहित अन्य विकास कार्यों के लिए भी एक करोड़ 50 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत को आवश्यकता अनुसार विकास कार्यों की सूची व प्रस्ताव बनाकर संबंधित विभाग को भिजवाने के लिए कहा और साथ ही विभागीय अधिकारियों को सभी विकास कार्यों के तुरंत एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर ईश्वर गोयल, सुरेंद्र हथो, सत्यवान शर्मा, अमित ढाकल, सुरेश पांचाल, मंडी एसोसिएशन प्रधान एडवोकेट राजेश शर्मा, धर्मबीर जांगड़ा, मनदीप चहल, नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि विशाल मिर्धा, विनय मित्तल और चंद्र प्रकाश भी मौजूद रहे।